फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes: smith hits ton in perth Test

स्मिथ के शतक से मजबूत हुए कंगारू

Fri, 13 Dec 2013 05:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
ashes: smith hits ton in perth Test

मध्य क्रम के बल्‍लेबाज स्टीवन स्मि‌थ ने उस समय शानदार शतक लगाया जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्‍ट के पहले दिन में संघर्ष कर रही थी।

विज्ञापन


एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट क‌े पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने छह विकेट पर 326 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्मिथ (नाबाद 103) और मिचेल जॉनसन (नाबाद 39) जमे हुए हैं और सातवें विकेट के लिए दोनों 59 रनों की साझेदारी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी में 191 गेंदों में 13 चौके के अलावा दो छक्के भी लगाए। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट झटके।

पांच मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे बना हुआ है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम की शुरुआत कमजोर रही और उसने मात्र 13 रन पर क्रिस रोजर्स (11) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजर्स के आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर (60) ने स्थिति को संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शेन वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी भी की।


हालांकि शेन वॉटसन (18), कप्तान माइकल क्लार्क (24), जॉर्ज बैली (7) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। जबकि वॉर्नर के अलावा ब्रैड हैडिन ने 55 रनों की पारी खेली।

सीरीज में वापसी को बेताब इंग्लैंड ने आज मेजबान टीम को कड़ी चुनौती दी और महज 143 रन पर कंगारू टीम के पांच विकेट झटक लिए।

लेकिन बाद में स्टीवन स्मिथ ने एक छोर संभालते हुए कंगारू टीम को मजबूती प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed