फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series: warner to rejoin aussies squad

एशेज सीरीजः कंगारू टीम में फिर हुई 'बैड ब्वॉय' की वापसी

Tue, 30 Jul 2013 02:50 PM IST
लंदन
लंदन Updated Tue, 30 Jul 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
ashes series: warner to rejoin aussies squad

एशेज सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने उस धाकड़ बल्लेबाज को वापस बुला लिया है जिसे उसने कई बार अनुशासन तोड़ने पर टीम से निकाल दिया और दक्षिण अफ्रीका भेज दिया था।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में अपनी चुनौती बचाए रखने के लिए तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच बचाने के लिए पूरी तरह से जुगत में लगी हुई है।
विज्ञापन


एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एक अगस्त से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को उस प्रतिबंधित कर दिया गया था जब वह जून में चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के हाथों हार के बाद अगले दिन की सुबह बर्मिंघम में मेजबान टीम के बल्लेबाज जोई रुट से हाथापाई कर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें एशेज सीरीज के शुरुआती मैच से बाहर कर दिया था। चयनकर्ताओं ने वॉर्नर को ऑस्ट्रेलियाई ए टीम के साथ और अभ्यास के लिए दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे पर भेज दिया।

वॉर्नर पांच मैचों की एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में ट्रेंट ब्रिज में 14 रनों से और दूसरे मैच में लार्ड्स में 347 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले हफ्ते 26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर ने प्रिटोरिया में चार दिवसीय अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 193 रनों की शानदार पारी खेली थी।

लेकिन बड़बोलेपन और उलझने में माहिर वॉर्नर ने मैच की दूसरी मैच के दौरान अफ्रीकी विकेटकीपर थामी सोलकेले के साथ कई बार स्लेजिंग (गाली-गलौज) की जिस कारण अंपायर ने उन्हें हिदायत भी दी थी।


इससे पहले भी वह कई मौकों पर अभद्र व्यवहार करते रहे हैं। ऐसे में उनके राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर सवाल उठ रहे थे लेकिन कंगारू टीम के प्रवक्ता ने वॉर्नर के टीम में शामिल होने की बात कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed