फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes series, fifth Test, Preview

एशेज का पांचवां टेस्ट, एक को चाहिए विदाई जीत तो दूसरे को ऐतिहासिक जीत

Thu, 20 Aug 2015 08:43 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
Ashes series, fifth Test, Preview

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच द ओवल में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक ओर जहां अपने कप्तान माइकल क्लार्क और सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स को जीत के साथ विदा करना चाहेगी वहीं इंग्लैंड की टीम अपने देश में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन


क्लार्क और रोजर्स इस टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। मौजूदा एशेज सीरीज में 3-1 से आगे चल रही इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक के पास यह बेहतरीन मौका है कि वे सीरीज को 4-1 से खत्म करें। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 78 रनों से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


इस टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार गेंदबाजी की थी और उन्होंने 15 रन खर्च कर आठ विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली पारी में महज 60 रन पर सिमटने पर मजबूर कर दिया था। यदि इंग्लैंड कि टीम इस टेस्ट मैच को 4-1 से जीतने में सफल रहती है तो निश्चिततौर पर मेजबान टीम के उन जख्मों पर मरहम लगेगा जो 18 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से हराकर उसे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका

Ashes series, fifth Test, Preview

मेजबान इंग्लैंड ने अपने घर में एशेज सीरीज के तहत कभी भी चार टेस्ट नहीं जीते हैं। माइक बियरले की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम ने 1978-79 में ऑस्ट्रेलिया को 5-1 से हराया था, लेकिन बागी विश्व सीरीज के कारण इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की कमजोर टीम ने हिस्सा लिया था।

वहीं इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद को इस टेस्ट मैच के जरिए पदार्पण का मौका मिल सकता है क्योंकि इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि वह दो स्पिनरों को लेकर इस मैच में उतरने को तैयार हैं। इस लिहाज से रशीद को मौका दिया जा सकता है।

मुकाबले के पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, "कुक ने कहा है कि हमें इस सोच के साथ उतरना है कि लड़ाई अभी जारी है और हमें 4-1 से जीत दर्ज करनी है। हम 5-0 (वर्ष 2013-14) से मिली हार का बदला चुकता करना चाहते हैं।"

दूसरी ओर, अपना अंतिम टेस्ट खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर क्रिस रोजर्स ने कहा, "यह कहना गलत होगा कि टीम निराश नहीं है। हम जीतने आए थे लेकिन जीत नहीं सके। यह कठिन सप्ताह रहा और सभी निराश हैं। आखिरी टेस्ट हमारे लिए बड़ा है जो माइकल क्लार्क का अखिरी मैच है। कोई भी इसे हल्के में नहीं ले रहा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed