{"_id":"c5871e0a867d07e2c323b387a66c2b38","slug":"ashes-series-enlgand-vs-australia-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज: बेल के शतक से इंग्लैंड ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज: बेल के शतक से इंग्लैंड ने कसा शिकंजा
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इयान बेल के नाबाद 105 रन की मदद से इंग्लैंड ने चौथे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन 202 रन की बढ़त हासिल कर ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है।
विज्ञापन
सीरीज में 2-0 से आगे चल रही इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 32 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में पांच विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय बेल के साथ टिम ब्रेसनन चार रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
हालांकि दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके तीन विकेट 49 रन पर ही गिर गए लेकिन इसके बाद बेल ने चौथे विकेट के लिए केविन पीटरसन (44) के साथ 105 और पांचवें विकेट के लिए जॉनी बेरेस्टो के साथ 66 रन की साझेदारी कर टीम को विशाल बढ़त की ओर बढ़त दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेयान हैरिस तीन और नाथन लियोन दो विकेट ले चुके हैं।
इससे पहले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 270 रन पर समेट दिया।
दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज ब्रैड हैडिन (13) ग्रीम स्वान का शिकार हो गए जबकि रोजर्स अपने स्कोर में मात्र नौ रन और जोड़कर स्वान की ही गेंद पर चकमा खा बैठे।
इन दोनों के आउट होते ही जेम्स एंडरसन और ब्रोड ने जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत कर दिया।