फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series: enlgand vs australia

एशेज सीरीजः रोजर्स के शतक से ऑस्ट्रेलिया की वापसी

Sun, 11 Aug 2013 12:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Aug 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
ashes series: enlgand vs australia

सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स के कॅरियर के पहले टेस्ट शतक से ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद जबरदस्त वापसी की।

विज्ञापन


इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 238 रन के जवाब में मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में रोजर्स ने शेन वॉटसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। वॉटसन 68 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


चेस्ट ली स्ट्रीट (डरहम) में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 225 रन बना लिए थे। रोजर्स 233 गेंद में 13 चौकों के साथ 101 जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन 12 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर तीन रन बनाकर ब्रॉड का शिकार बने। ब्रॉड ने उस्मान ख्वाजा को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया। कप्तान माइकल क्लार्क भी छह रन बनाकर ब्रॉड की ही गेंद पर पवेलियन लौटे।


इससे पहले, सुबह टिम ब्रेसनन (नाबाद 12) और जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड की पहली पारी नौ विकेट पर 238 रन से आगे बढ़ाई। लेकिन पेसर जैक्सन बर्ड ने एंडरसन (16) को दिन के दूसरे ही ओवर में बोल्ड कर दिया और इंग्लैंड टीम एक भी रन जोड़े सिमट गई।

स्पिनर नाथन लियोन ने चार विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed