{"_id":"c612c0ad2431f3a64e5ebe3b5832d3e8","slug":"ashes-series-england-vs-australia-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने धोई ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें, तीसरा टेस्ट रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश ने धोई ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें, तीसरा टेस्ट रद्द
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच हारने के बाद तीसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन
बारिश के कारण मैच के आखिरी दिन सिर्फ 20.3 ओवर का खेल संभव हो पाया। बारिश और उसके बाद खराब आउटफील्ड के कारण आखिरकार अंपायरों को मैच रद्द घोषित करना पड़ा।
विज्ञापन
मैच रद्द होने से सीरीज में 2-0 से आगे चल रही मेजबान इंग्लैंड एशेज सीरीज पर कब्जा बरकरार तय हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 527 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड को पहली पारी में 368 रन पर समेटकर 159 रन की अहम बढ़त हासिल की थी।
मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 172 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और खराब मौसम और बारिश के कारण मैच जल्द खत्म हो गया था।
एशेजः अंपायरों के एक और फैसले ने लिया विवाद का रूप
विज्ञापन
मैच के आखिरी दिन भी सुबह बारिश के कारण मैच करीब डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने खराब मौसम को देखते हुए 172 रन पर ही अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी।
पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 332 रन की चुनौती थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के जल्द तीन विकेट चटकाकर जीत की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। लेकिन 20.3 ओवर के खेल के बाद एक बार फिर बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा।
उस समय इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 37 रन बना लिए थे। कप्तान एलिस्टर कुक खाता नहीं खोल सके जबकि जोनाथन ट्रोट 11 रन बनाकर आउट हुए। दोनों बल्लेबाजों को रेयान हैरिस ने आउट किया। केविन पीटरसन भी सिर्फ आठ रन बना सके।