फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series: england beat australia by 14 runs

एशेज: पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Mon, 15 Jul 2013 09:09 AM IST
नॉटिंघम
नॉटिंघम Updated Mon, 15 Jul 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
ashes series: england beat australia by 14 runs

उतार चढ़ाव से भरपूर पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 14 रन से हरा दिया। 311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 296 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


ब्रैड हैडिन (71) और जेम्स पैटिनसन (नाबाद 25) ने आखिरी विकेट के लिए 65 रन जोड़ टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन थर्ड अंपायर के एक विवादित फैसले ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


छह विकेट पर 174 रन से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ‘मैन ऑफ द मैच’ एंडरसन ने एगर के रूप में दिया। चार रन बाद ही एंडरसन ने स्टार्क को भी पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए हैडिन का फैसला विवादास्पद रहा। अलीम डार के आउट नहीं दिए जाने के बाद कुक ने रेफरल लिया।

हॉट स्पॉट में साफ था कि गेंद से बल्ले का संपर्क नहीं हुआ है लेकिन थर्ड अंपायर ने ऑडियो का सहारा लेते हुए हैडिन को आउट करार दिया।

जेम्स एंडरसन ने मैच के आखिरी दिन सभी चार विकेट लेने के साथ ही मैच में कुल 10 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 215 और दूसरी पारी में 375 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 280 और दूसरी पारी में 296 रन बनाए।

एशेज विवादः क्रीज न छोड़ने वाले ब्रॉड पर लगे बैन


कल के नाबाद बल्लेबाजों ब्रैड हैडिन और एस्टन एगर ने पांचवें दिन कंगारूओं की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने संयम से खेलते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को पहले घंटे में सफलता से दूर रखा।

पिछली पारी में शतक से महज दो रन से चूकने वाले 19 साल के एगर ने आज भी जमकर बल्लेबाजी की और 71 गेंद खेलते हुए 14 रन बनाए।

एगर की पारी का अंत एंडरसन ने स्लिप में खड़े एलिस्टर कुक को कैच आउट कराकर किया। अगले ओवर में एंडरसन ने नए बल्लेबाज मिचेल स्टॉर्क (1) को कुक के हाथों स्लिप में कैच आउट कराया।

एंडरसन ने ही पीटर सिडल (11) को भी कुक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कुक ने इस कैच से पहले सिडल का ही आसान कैच टपकाया था।

इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 215 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 280 रन बनाए।

65 रन से पिछड़ने के बाद इयान बेल ने दूसरी पारी में 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को 375 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

बेल के अलावा दूसरी पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड (65), केविन पीटरसन (64) और कप्तान कुक (50) ने उपयोगी योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed