{"_id":"b560cfdbe81d8a5f4eab20145c1032ac","slug":"ashes-series-australia-vs-england-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेजः क्लीन स्वीप करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेजः क्लीन स्वीप करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के शुरुआती चार मैचों में जीत दर्ज कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार से जब सिडनी में आखिरी मैच में उतरेगी तो उसका इरादा इंग्लैंड का सफाया करना होगा।
विज्ञापन
मेजबान ऑस्ट्रेलिया 4-0 से इस रिटर्न एशेज सीरीज पर पहले ही कब्जा चुका है। दूसरी ओर अपनी टीम को घरेलू मैदान पर एशेज सीरीज में बेहतरीन जीत दिला चुके इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक के पास भी सम्मान बचाने और चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को क्लीन से रोकने का यह आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन
ऐसे में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2006-07 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में क्लीन स्वीप का स्वाद चखा था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क आखिरी टेस्ट में भी समान टीम उतार सकते हैं। हालांकि उनकी सबसे बड़ी चिंता इस समय आलराउंडर शेन वॉटसन हैं जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चौथे टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
वैसे तेज गेंदबाज रेयान हैरिस और वाटसन मैच से पूर्व अभ्यास के दौरान काफी फिट दिखाई दिए और उम्मीद की जा सकती है कि वे सिडनी में भी अपना जलवा बिखेरेंगे।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम इस समय मनोवैज्ञानिक दबाव झेल रही है और पांचवें टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी चिंता स्पिनर मोंटी पनेसर की फिटनेस है। विकेटकीपर मैट प्रायर की सिडनी में गैरमौजूदगी भी उसके लिए चिंता का सबब होगी।
ऐसे में उम्मीद है कि आखिरी मुकाबले में इंग्लिश टीम में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि गैरी बैलेंस, स्कॉट बोर्थविक और बॉयड रैनकिन को पहली बार टीम में मौका मिल सकता है।
बैरिस्टो ही होंगे विकेट के पीछे
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा है कि पांचवें टेस्ट में भी मैट प्रायर की जगह जॉनी बैरिस्टो ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कुक ने कहा, "मुझे लगता है कि जॉनी को एक और मौका मिलना चाहिए। मैटी रन बनाने में असमर्थ हैं और पिछले काफी समय से बल्ले से उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मुझे लगता है कि उन्हें वापिस लौटकर रन बनाने का अभ्यास करना चाहिए।"
चौथे टेस्ट में प्रायर की जगह विकेटकीपिंग संभालने वाले बैरिस्टो की हालांकि मैच में कैच टपकाने को लेकर काफी आलोचनाएं हुई थीं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी उनकी चयन की आलोचना की थी।