फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series: aus vs eng, 2nd test

एशेज सीरीजः लार्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति बेहद मजबूत

Sun, 21 Jul 2013 09:18 AM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Sun, 21 Jul 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
ashes series: aus vs eng, 2nd test

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज जोए रूट के बेहतरीन नाबाद शतक की बदौलत विशाल बढ़त की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

रूट ने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 333 रन तक पहुंचाया।

इस तरह इंग्लैंड की कुल बढ़त 566 रन की हो गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 361 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 128 रन बनाए थे।

टेस्ट कॅरियर का दूसरा शतक जड़ने वाले रूट 334 गेंद में 18 चौकों और दो छक्कों के साथ 178 रन बनाकर क्रीट पर डटे थे। जॉनी बेयरस्ट्रो 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

दोनों अभी तक छठवें विकेट के लिए 51 रन जोड़ चुके हैं। इससे पहले, इयान बेल ने 103 गेंद में 11 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली। बेल और रूट ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पसीने छुटा दिए।
विज्ञापन


सुबह कल के नाबाद बल्लेबाज जोए रूट और टिम ब्रेसनन ने इंग्लैंड की पारी को तीन विकेट पर 31 रन से आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने लंच तक संभलकर खेलते हुए अपने विकेट बचाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट और ब्रेसनन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। इस साझेदारी को तेज गेंदबाज जेम्स पैंटिनसन ने टिम ब्रेसनन को आउट करके तोड़ा।

ब्रेसनन ने 137 गेंद में चार चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली। इस बीच, दूसरे छोर पर डटे रूट ने अपनी पारी को पहले अर्धशतक और फिर शतक में तब्दील किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed