फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes series 4th test: england vs australia

एशेज सीरीजः चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की हालत पतली

Sat, 10 Aug 2013 01:12 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
ashes series 4th test: england vs australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच एशेज टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही इंग्लैंड की चौथे टेस्ट में शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैच के पहले दिन उसके नौ विकेट महज 238 रन पर गिर गए।

विज्ञापन


स्पिनर नाथन लियोन ने चार विकेट लेकर उसके विशाल स्कोर पर फिलहाल रोक लगा दिया है। स्टंप्स के समय जेम्स एंडरसन 16 और टिम ब्रेसनन 12 रन बनाकर खेल रहे थे।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका शेन वाटसन ने जोए रूट को आउट कर दिया। रूट 16 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद हालांकि कप्तान एलिस्टर कुक और जोनाथन ट्रोट ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन लियोन ने ट्रोट को उस्मान ख्वाजा के हाथों आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया। ट्रोट ने सात चौकों की मदद से 49 रन बनाए।
विज्ञापन


केविन पीटरसन ने 35 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन की पारी खेल आक्रामक शुरुआत की लेकिन लियोन की गेंद पर चकमा खा बैठे और विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को कैच थमाकर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के स्कोर में अभी चार रन ही और जुड़े थे कि अच्छी लय में दिख रहे कुक भी 51 रन की पारी खेल सीरीज में पहली बारी खेल रहे जैक्सन बर्ड का शिकार हो गए।

इसके बाद सीरीज में अच्छे फॉर्म में चल रहे इयान बेल और जॉनी बेरेस्टो को भी लियोन ने आउट कर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दी।

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश में एक परिवर्तन करते हुए बर्ड को मिचेल स्टार्क की जगह टीम में शामिल किया है जबकि इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट की ही अपनी टीम पर विश्वास कायम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed