{"_id":"6781d7663b2811bbb3a7a4bc84e26f1f","slug":"ashes-series-3rd-day-at-5th-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज सीरीजः इंग्लैंड की सधी शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज सीरीजः इंग्लैंड की सधी शुरुआत
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 से आगे चल रही इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में भी सधी हुई शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 492 रन बनाकर घोषित कर दी थी।
विज्ञापन
जवाब में इंग्लैंड ने ओपनर जोए रूट के शानदार 68 रन की मदद से मैच के तीसरे दिन चार विकेट पर 247 रन बना लिए। स्टंप्स के समय इयान बेल 29 और क्रिस वोक्स 15 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
मैच के दूसरे दिन का पहला सत्र बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था लेकिन तीसरे दिन खेल अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ। इंग्लैंड ने अपनी पारी सुबह बगैर नुकसान के 32 रन से आगे शुरू किया।
विज्ञापन
कप्तान कुक और रूट ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। कुक ने 25 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रेयान हैरिस की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को कैच थमा दिया।
रूट ने इसके बाद जोनाथन ट्रोट के साथ भी 50 रन की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत करने की कोशिश की लेकिन स्पिनर नाथन लियोन ने वाटसन के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया।
रूट ने अपनी संयम भरी 68 रन की पारी में 11 शानदार चौके लगाए। केविन पीटरसन ने भी चार चौकों की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली।