{"_id":"5a4761364f1c1b87698c48af","slug":"ashes-series-2017-australia-vs-england-fourth-test-draw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुक के दोहरे शतक पर भारी पड़ी स्मिथ की सेंचुरी, चौथा टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रहे कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुक के दोहरे शतक पर भारी पड़ी स्मिथ की सेंचुरी, चौथा टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रहे कंगारू
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : File
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 102 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक की 244 रनों की जोरदारी पारी पर पानी फेर दिया है। मेलबर्न में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथा टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ड्रॉ करना में कामयाब रहा।
स्मिथ के साथ मिचेल मार्श ने भी नाबाद 29 रन की अहम पारी खेली। आखिरी दिन इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के 10 विकेट लेने थे लेकिन इंग्लिश बॉलर 124.2 ओवर में सिर्फ चार विकेट ही ले पाई।
मैच में टॉस जीतकर मेजबान टीम महज 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर डेविड वॉर्नर ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 76 और शॉन मार्श ने 61 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 4 और जेम्स एंडरसन ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा क्रिस वोक्स ने दो और टॉस कर्रन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः पोंटिंग ने इंग्लैंड के कप्तान को बताया बच्चा, रूट ने दिया ऐसा करारा जवाब
इससे पहले इस सीरीज में खेले गए तीन टेस्ट में कुक का बल्ला बिलकुल खामोश था, लेकिन इस मैच में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 409 बॉल पर 27 चौकों की मदद से 244 रनों की पारी खेली। कुक के अलावा कप्तान जो रूट ने 61 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 56 रन की पारी खेली।

Trending Videos
स्मिथ और वॉर्नर की जोड़ी ने बचाई कंगारुओं की लाज
david warner
- फोटो : File
कुक के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड टीम ने 491 रन जोड़ लिए और 164 रनों की बढ़त हासिल की। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट केवल 51 रनों पर गिरने के बाद उस्मान ख्वाजा भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उप-कप्तान वॉर्नर के साथ मिलकर कप्तान स्मिथ ने पारी को संभाला। दोनों ने टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
70वें ओवर में रूट की गेंद पर आउट होकर वॉर्नर अपने शतक से चूक गए। क्रीज पर आए नए बल्लेबाज शॉन मॉर्श भी 4 रन बनाकर ब्रॉड के शिकार बने। यहां से स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से निकाला और मैच को ड्रॉ तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए इस मैच में सबसे अच्छी बात ये है कि अब उन पर से क्लीन स्वीप का खतरा टल गया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 3-0 से आगे है और सीरीज का आखिरी मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।