फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes David warner says have not beaten India in India that would be nice to do

Ashes: सामने आया गाबा की हार का दर्द, वार्नर बोले- भारत को उसके घर में नहीं हराया, ऐसा करना अच्छा होगा

Wed, 29 Dec 2021 08:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 08:56 AM IST
सार

डेविड वार्नर ने कहा है कि उनकी टीम ने कभी भी भारत को उसके घर में जाकर नहीं हराया है। अगर उनकी मौजूदगी में टीम ऐसा कर पाती है तो यह अच्छी बात होगी। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में एशेज सीरीज अपने नाम की है। 

विज्ञापन
Ashes David warner says have not beaten India in India that would be nice to do
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि अगर उनकी टीम भारत को उसके घर में हरा पाती है तो अच्छी बात होगी। वार्नर की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को उसकी धरती में नहीं हरा पाई है। वहीं भारतीय टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में जाकर हराया था। इस दौरान कंगारू टीम 32 साल बाद गाबा के मैदान में हारी थी। वार्नर ने इसके साथ ही इंग्लैंड जाकर एशेज सीरीज जीतने की बात भी कही, क्योंकि पिछली बार जब एशेज सीरीज इंग्लैंड में हुई थी, तब दोनों टीमें बराबरी पर थीं और सीरीज ड्रॉ हो गई थी। 
विज्ञापन


2019 की एशेज सीरीज में वार्नर खराब दौर से गुजर रहे थे और स्टुअर्ट  ब्रॉड ने उन्हें खूब परेशान किया था। इस सीरीज में वो लगातार ब्रॉड का शिकार बने थे। 

भारत आकर सीरीज जीतना चाहते हैं वार्नर
वार्नर ने ईएसपीएन क्रिकइनफो से बातचीत में कहा "हमने अब तक भारत को भारत में नहीं हराया है। ऐसा करना अच्छा होगा। और निश्चित रूप से इंग्लैंड को उसके घर में हराना होगा। हमने 2019 में वहां एक सीरीज ड्रॉ कराई थी, लेकिन अगर मुझे दोबारा वह सीरीज खेलने का मौका मिलता है तो वापिस जाना चाहूंगा।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें उम्र कोई समस्या नहीं लगती है। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की तारीफ भी की, जो अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


वार्नर ने कहा "मुझे लगता है कि जेम्स एंडरसन इन दिनों उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। हम उनकी तरफ देखते हैं। लेकिन मेरे लिए अपनी क्षमता के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और रन बनाना मायने रखता है। शुरुआती दो मैचों में मैं एक पारंपारिक बल्लेबाज के रूप में नजर आया। मैंने अपने पूरे करियर में इस तरीके की बल्लेबाजी नहीं की। मुझे अच्छी गेंदों का सम्मान करना पड़ रहा था और मैं शतक से भी चूक गया। मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं रन नहीं बना रहा था, फॉर्म मेरे पास थी। उम्मीद करता हूं कि नए साल में कुछ और रन बना सकूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने 34वीं बार जीती एशेज
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज का लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले स्कॉट बोलैंड ने सात विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में चार ओवर में छह विकेट निकाले और अपने दम पर मैच तीसरे दिन ही खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed