फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes: Alastair Cook becomes latest member of the 12000 club

Ashes: कुक ने रचा इतिहास, इन दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में हुए शामिल

Sun, 07 Jan 2018 02:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Ashes: Alastair Cook becomes latest member of the 12000 club
एलिस्टर कुक

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का 5वां टेस्ट सिडनी में मैच खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। कुक ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे किए। हालांकि वो ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 10 रन बनाकर नाथन लियोन के शिकार हुए।

विज्ञापन


कुक इस मुकाम पर पहुंचने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले हफ्ते मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 244 रनों की पारी खेलने वाले कुक की इस उपलब्धि पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। 
विज्ञापन


कुक का यह 152वां टेस्ट मैच खेल था। कुक से पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़ और कुमार संगकारा टेस्ट क्रिकेट में 12000 रन बना चुके हैं। वहीं, सबसे तेज 12000 हजार रन बनाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा पहले स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- एशेजः पांचवें टेस्ट में भी शतक से चूके रूट, स्टार्क-हेजलवुड ने कराई कंगारुओं की वापसी


गौरतलब है कि पांचवें एशेज टेस्ट के चौथे दिन मॉर्श ब्रदर्स शॉन और मिचेल मॉर्श ने धमाल मचा दिया। दोनों भाईयों ने चौथे दिन शतकीय पारियां खेली, जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट कर 649 का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने दिन खत्म होने तक 93 पर 4 विकेट खो दिए। स्टंप तक कप्तान जो रूट (42*) और जॉनी बियरस्टो (17*) रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया मैच में 210 रनों की बढ़त बनाए हुए है।

बता दें कि कुक ने पिछले हफ्ते मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 244 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत वो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चोटी के 10 बल्लेबाज़ों में जगह बनाने में सफल रहे। 33 वर्षीय कुक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग 8वें स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed