फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes: Joe Root missed century in final test at sydney

एशेजः पांचवें टेस्ट में भी शतक से चूके रूट, स्टार्क-हेजलवुड ने कराई कंगारुओं की वापसी

Thu, 04 Jan 2018 05:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Ashes: Joe Root missed century in final test at sydney
जो रूट - फोटो : File
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक बार फिर इस सीरीज में अपना पहला शतक लगाने से चुक गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरनाक दिख रहे रूट ने 83 रनों की पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने उन्हें मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन जाने को मजबूर किया। 
विज्ञापन


इसके बाद दिन के अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की बॉल पर जॉनी बेयरस्टो 5 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे विकेटकीपर टिम पेन को आसान सा कैच दे बैठे और इस तरह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही इंग्लैंड का स्कोर पहले दिन 233/5 रन ही रह गया। 
विज्ञापन


दूसरे दिन इंग्लैंड की आश अब दूसरा टेस्ट खेल रहे डेविड मलान पर टिकी होंगी। मलान फिलहाल 55 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। हालांकि मलान इस बार भाग्यशाली भी रहे क्योंकि स्पिनर नथान लियोन की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक आसान सा कैच टपका दिया, उस वक्त मलान सिर्फ 34 रन ही खेल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः टेस्ट में बेस्ट बने कंगारू कप्तान, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज


अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेलबर्न टेस्ट में 244 रन की नाबाद पारी खेलने वाले एलिस्टर कुक इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 39 रन पर हेजलवुड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। 

पहले दिन इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाकर 233 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड और पेट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए वहीं एक विकेट मिशेल स्टार्क के नाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed