{"_id":"5d7f4b9c8ebc3e0157421a27","slug":"ashes-2019-chris-woakes-oversteps-and-threw-no-ball-for-first-time-in-his-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गेंदबाज ने 5200 गेंदों के बाद फेंकी करियर की पहली नो बॉल, तभी अचानक गम में बदल गई खुशी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस गेंदबाज ने 5200 गेंदों के बाद फेंकी करियर की पहली नो बॉल, तभी अचानक गम में बदल गई खुशी
Mon, 16 Sep 2019 02:41 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
क्रिस वोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक एशेज सीरीज में पांचवें टेस्ट के चौथे दिन एक एक मजेदार वाकया देखने को मिला। लंदन के द ओवल मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस मैच में एक गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर की पहली नो बॉल फेंकी और मजेदार बात यह है कि इस नो बॉल पर उन्हें विकेट भी मिल गया, हालांकि बाद में अंपायर ने फैसला बदलते हुए बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया।
विज्ञापन
पहली पारी में महज एक विकेट चटकाने वाले 30 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने दूसरी पारी में भी गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। एक गेंद पहले अंपायर ने ओवर स्टेपिंग के लिए उन्हें चेताया था और ठीक अगली ही गेंद पर वोक्स को विकेट मिल गया।
विज्ञापन
बल्लेबाज मिचेल मार्श ने वोक्स की ऑफ स्टंप पर आई गेंद को मारना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में मौजूद रॉरी बर्न्स के हाथों में समां गई। अपनी बाई ओर कूदते हुए रॉरी ने इस असंभव से नजर आ रहे कैच को संभव बनाया।
विज्ञापन
यह सारा घटनाक्रम ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 31वें ओवर में चल रहा था। विकेट मिलते ही क्रिस वोक्स खुशी जाहिर कर रहे थे। बल्लेबाज मिचेल मार्श भी पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें रोक लिया। अंपायर का शक रीप्ले में उस वक्त यकीन में तब्दील हो गया, जब यह नजर आया कि क्रिस वोक्स का पैर क्रीज से आगे निकला है यानी ओवर स्टेपिंग हुई है।
बता दें कि क्रिस वोक्स ने अपने 30 टेस्ट के करियर की 5200 गेंद यानी करीब 867 ओवरों के बाद कोई नो बॉल फेंकी थी। इस आखिरी टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को जीत मिली। एशेज 2019 का नतीजा ड्रॉ रहा क्योंकि, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 मैच जीते। वहीं, एक मैच ड्रॉ पर छूटा।