T20 WC: मैच खेले बिना ही छाया यह श्रीलंकाई खिलाड़ी, पहले फिंच को दिया जीवनदान फिर बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अशेन बंडारा को खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से कमाल किया और बाउंड्री पर मैक्सवेल का शानदार कैच पकड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैसै हीरो बने बंडारा?
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में चमिका करुणारत्ने की गेंद पर एरोन फिंच ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में चली गई। बंडारा शॉर्ट मिडविकेट पर तैनात थे और पीछे भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की। उनके दोनों हाथ गेंद तक पहुंचे, लेकिन गेंद छटक गई। उन्होंने तीन प्रयास किए, लेकिन कैच पकड़ने में सफल नहीं हुए।
AUS vs SL T20: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, स्टोइनिस ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ पलटा मैच
Ashan Bandara. That’s some catch. #SLvAUS #SLvsAUS #AUSvsSL #AUSvSL #T20worldcup22 #T20WorldCup
pic.twitter.com/shp80dKbgf— Abi (@IamAbi18) October 25, 2022
T20 WC 2022: भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के लिए क्या है सेमीफाइनल का गणित? समझें पूरा समीकरण
स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया को जितायाइस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 40 और असालंका ने 38 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन स्टोइनिस ने 18 गेंद में चार चौके और छह छक्के की मदद से 59 रन बनाए और अपनी टीम को 16.3 ओवर में ही जीत दिला दी। उनके अलावा कप्तान फिंच ने 31 और मैक्सवेल ने 23 रन बनाए।