फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs AUS T20 Live Score: T20 World Cup Sri Lanka vs Australia Match Scorecard and Result News in Hindi

AUS vs SL T20: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, स्टोइनिस ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ पलटा मैच

Tue, 25 Oct 2022 08:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 08:07 PM IST
सार

Australia vs Sri Lanka T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर दमदार वापसी की है। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार के बाद कंगारू टीम श्रीलंका के खिलाफ भी मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा और ऑस्ट्रेलिया ने इसे तीन विकेट खोकर 16.3 ओवर में हासिल कर लिया।

विज्ञापन
SL vs AUS T20 Live Score: T20 World Cup Sri Lanka vs Australia Match Scorecard and Result News in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। एरोन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद पारी खेली। फिंच ने 42 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए और स्टोइनिस ने 18 गेंद में 59 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी इस पारी में छह छक्के और चार चौके शामिल थे। 
विज्ञापन


इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन स्टोइनिस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच पलट दिया और ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिलाई। उनका लय में आना मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन

T20 WC 2022: भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के लिए क्या है सेमीफाइनल का गणित? समझें पूरा समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर का अहम विकेट गंवाया। उन्होंने 10 गेंदों में 11 रन बनाए और तीक्ष्णा की गेंद पर शनाका ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद मिशेल मार्श को धनंजय ने राजपक्षा के हाथों कैच कराया। मार्श ने 17 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंदों पर 23 रन बनाने के बाद करुणारत्ने का शिकार बने। भंडारा ने बाउंड्री लाइन पर उनका शानदार कैच पकड़ा।



श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 45 गेंद में 40 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने 26 रन की पारी खेली। अंत में चरिथ असालंका (25 गेंद में 38 रन) और चमिका करुणारत्ने (सात गेंद में 14 रन) ने तेजी से रन बनाकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और मिशेल मार्श के अलावा सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। मार्श और स्टोइनिस महंगे भी साबित हुए। आखिरी ओवर में पैट कमिंस ने 20 रन लुटा दिए। इसी वजह से श्रीलंका की टीम 157 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। 

पिछले साल विश्व कप जीतने वाली कंगारू टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 89 रन के अंतर से हराया था। अब कंगारू टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार वापसी की है। वहीं, श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को आसानी से हराया था, लेकिन इस हार के बाद श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

श्रीलंकाः पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed