फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पीएम मोदी तो 69 साल में देश चला रहे हैं', अरुण लाल ने नकारा कोरोना पर BCCI का नियम

Tue, 04 Aug 2020 02:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 04 Aug 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Arun Lal unwilling to follow BCCI SOP for professionals aged 60 plus, says PM Modi is 69 and running the country
अरुण लाल और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर से उबर चुके बंगाल के कोच अरुण लाल का कहना है कि घरेलू टीमों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू होने का यह मतलब नहीं है कि वह खुद को कमरे में बंद कर लेंगे। बोर्ड ने राज्य संघों के लिए एसओपी जारी किया है, जिसके अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी रही हो या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो, उन्हें सरकार के आगामी निर्देश मिलने तक अभ्यास शिविरों में नहीं आना चाहिए।

Arun Lal unwilling to follow BCCI SOP for professionals aged 60 plus, says PM Modi is 69 and running the country
अरुण लाल - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल के इस महान क्रिकेटर ने कहा कि वह सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करेंगे, लेकिन पृथकवास में नहीं रहेंगे। अरुण लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कैसे इस उम्र में देश चला रहे हैं। 

Arun Lal unwilling to follow BCCI SOP for professionals aged 60 plus, says PM Modi is 69 and running the country
अरुण लाल - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, 'प्रधानमंत्री 69 साल के हैं और ऐसे समय में देश चला रहे हैं। क्या उनको कोई इस्तीफा देने को कहता है। मैं बंगाल को कोचिंग दूं या नहीं, लेकिन मैं अपनी जिंदगी जिऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Lal unwilling to follow BCCI SOP for professionals aged 60 plus, says PM Modi is 69 and running the country
अरुण लाल - फोटो : सोशल मीडिया

1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्में अरुण लाल ने भारत के लिए 1982 से 1989 के बीच 16 टेस्ट और 13 एकदिवसीय मैच में शिरकत करने वाले लाल ने कहा, 'मुझसे यह अपेक्षा मत रखिए कि 65 साल का होने के कारण मैं अगले 30 साल तक खुद को एक कमरे में बंद कर लूंगा। ऐसा नहीं होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed