फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वाओएवर खरीदी है। जिस क्लब के लिए रोनाल्डो फुटबॉल खेलते हैं, उस क्लब ने हाल ही में 36 वीं सीरी ए चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में रोनाल्डो ने ये कार बतौर उपहार में खरीदी है। इस कार की कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। रोनाल्डो ने इस कार को खरीदने के लिए करीब 75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
इस शख्स ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोनाल्डो ने जिस कार को खरीदी है, उसे बनाने वाली कंपनी ने केवल 10 ऐसी कार बनाई है। गाटी ला वाओएवर (सेंटोडिसी) को खरीदने के लिए उन्होंने 8.5 मिलियन यूरो यानी करीबन 75 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है।
35 वर्षीय स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपनी इस कार की फोटो प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। दुनिया के सबसे महंगी कार के मालिक रोनाल्डो के गैरज में आज के समय में जितनी कार हैं उनकी कीमत को अगर जोड़ दिया जाए, तो यह 30 मिलियन यूरो यानी कि लगभग 264 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
रोनाल्डो ने जो बुगाटी ला वाओएवर कार खरीदी है, वो 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार मात्र 2.4 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है। हालांकि, इस कार के लिए रोनाल्डो को 2021 तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इसकी डिलीवरी अगले साल मिलेगी।
बता दें कि हाल ही में, नाइकी और बुगाटी ने मिलकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक विशेष बूट पेश किया है। स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड नाइकी ने ऑटोमोबाइल ब्रांड के साथ मिलकर “नाइके मर्क्यूरियल सुपरफ़्लरी CR7 Dieci” लॉन्च किया, जो सेंटोडाइसी यानी बुगाटी ला वाओएवर से प्रेरित है।
A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on