फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Arjun Tendulkar took nine wickets while playing for Goa in their match against Karnataka in KSCA Invitational

KSCA Invitational: अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी से मचाया धमाल, गोवा के लिए खेलते हुए झटके इतने विकेट

Mon, 16 Sep 2024 10:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Sep 2024 10:19 PM IST
सार

घरेलू सत्र से पहले होने वाले इस आयोजन को केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) आमंत्रण टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है। अर्जुन ने पहली पारी में 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे कर्नाटक की टीम महज 103 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
Arjun Tendulkar took nine wickets while playing for Goa in their match against Karnataka in KSCA Invitational
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अर्जुन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी उपयोगिता साबित की है। अर्जुन ने  डॉ. (कैप्टन) के थिमप्पैया स्मारक टूर्नामेंट में मेजबान कर्नाटक के खिलाफ नौ विकेट झटक कर गोवा को पारी और 189 रन से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अर्जुन ने इस मैच की दोनों पारियों में 26.3 ओवर फेंके और 87 रन देकर नौ विकेट लिए। 
विज्ञापन

घरेलू सत्र से पहले होने वाले इस आयोजन को केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) आमंत्रण टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है। केएससीए एकादश की टीम में निकिन जोश और विकेटकीपर शरत श्रीनिवास के अलावा सभी खिलाड़ी अंडर 19 और अंडर 23 टीम के थे। अर्जुन ने पहली पारी में 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे कर्नाटक की टीम महज 103 रन पर सिमट गई। गोवा सीए एकादश ने अभिनव तेजराणा की 109 रन की पारी के दम पर 413 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केएससीए की दूसरी पारी 30.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। अर्जुन ने इस दौरान 13.3 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए। अर्जुन ने प्रथम श्रेणी के 13 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। मालूम हो कि अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधत्व करते हैं। उन्होंने मुंबई के लिए पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेला था, लेकिन विकेट लेने में असफल रहे थे। अर्जुन ने अपना पहला विकेट भुवनेश्वर कुमार के रूप में लिया था जब मुंबई का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला हुआ था। अर्जुन अब तक पांच आईपीएल मैचों में 9.37 की इकोनॉमी रेट से तीन विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed