फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   arjun tendulkar selected in u19 indian team for sri lanka tour

सचिन तेंदुलकर का बेटा पहनेगा टीम इंडिया की जर्सी, मिला अंडर-19 में मौका

Thu, 07 Jun 2018 06:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar selected in u19 indian team for sri lanka tour
सचिन और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : twitter

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। भारतीय अंडर-19 टीम को अगले महीने श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए अर्जुन को शामिल किया गया है। भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर चार दिवसीय और वन-डे मैच खेलेगी। 

विज्ञापन


18 वर्षीय ऑलराउंडर को अगले महीने दो चार दिवसीय मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है। भले ही चार दिवसीय मैचों में अर्जुन प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हो, लेकिन उन्हें पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम में मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन


अर्जुन उस अंडर-19 क्रिकेटरों के ग्रुप में शामिल थे, जिन्हें जोनल क्रिकेट एकेडमी में कैंप करवाया गया था। उन्होंने ऊना में मैच भी खेले थे। बता दें कि भारतीय अंडर-19 स्तर पर आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख चनयकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी। चार दिवसीय टीम की कप्तानी दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को सौंपी गईं हैं। अनुज ने दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी डेब्यू 2017-18 में किया था। इससे पहले उन्हें 2017 में अंडर-19 एशिया कप के लिए भी चुना गया था।

वहीं वन-डे टीम की कप्तानी आर्यन जुयाल को मिली हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed