फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   anything is possible with gayle to bat says charles

गेल के साथ बल्लेबाजी करने पर कुछ भी संभव: चार्ल्स

Sat, 29 Sep 2012 12:53 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 12:53 AM IST
विज्ञापन
anything is possible with gayle to bat says charles
इंग्लैंड के खिलाफ धुआंधार 84 रन की पारी खेलने वाले वेस्ट इंडीज के ओपनर जानसन चार्ल्स ने कहा है कि जब क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी में साथ देने के लिए क्रीज पर मौजूद हों तो कुछ भी संभव है। चार्ल्स ने गेल की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘हम सभी गेल की प्रतिभा से अच्छी तरह वाकिफ हैं और अगर आप गेल के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं तो आपको पता ही है कि वह क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन


आपको बस उन्हें स्ट्राइक देने की जरूरत है और फिर आप बस पीछे खडे़ होकर उन्हें छक्के-चौके उड़ाते देख सकते हैं।’ चार्ल्स ने इंग्लैंड की गेंदबाजी को कमजोर बताते हुए कहा कि उनका अभी सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। चार्ल्स ने कहा, ‘इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी कमजोर थी। पिच भी गेंदबाजों के खिलाफ थी जिसका हमें फायदा मिला। मुझे नहीं लगता है कि यह मेरे कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं। उम्मीद है कि मैं अगले मैच में शतक बना पाऊं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed