{"_id":"57c8089c4f1c1b417a2cb8be","slug":"anurag-thakur-clears-about-many-things-including-mni-ipl-and-drs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘मिनी आईपीएल’ के अमेरिका में आयोजन पर आएगी यह बड़ी दिक्कत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
‘मिनी आईपीएल’ के अमेरिका में आयोजन पर आएगी यह बड़ी दिक्कत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने अमेरिका में मिनी आईपीएल कराने की योजना को होल्ड पर डाल दिया है। इस टी-20 टूर्नामेंट को अमेरिकी बाजार तक पहुंचने के लिए पसंदीदा मंच के रूप में देखा जा रहा है। ठाकुर का कहना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह समय का अलग होना है। बकौल ठाकुर, ‘मुझे लगता है कि हमें समय का ध्यान रखना चाहिए। भारत में आईपीएल सात से 11 या साढ़े 11 बजे रात तक चलता है। लेकिन जब आप अमेरिका जैसे जगहों पर खेलते हैं तो इसका समय अलग होगा। यदि हम यहां दिन में खेलेंगे तो वह रात में भारत में देखा जाएगा। हमें घरेलू दर्शकों और प्रसारणकर्ताओं को भी ध्यान में रखना होगा।’
विज्ञापन
Trending Videos
‘चार दिवसीय टेस्ट’ और ‘दो स्तरीय प्रणली’ के पक्ष में नहीं ठाकुर
अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई ने इसके संकेत पहली कॉनक्लेव धर्मशाला में आयोजित कर दे दिए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि वह ‘हॉक-आई’ के इस्तेमाल के बिना डीआरएस को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। लेकिन दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ‘चार दिवसीय टेस्ट’ और ‘दो स्तरीय प्रणाली’ को लेकर इतना उत्सुक नहीं है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि वह मैच की अवधि कम करने की जगह दर्शकों को स्टेडियम वापस लाने के मुद्दे पर गहन चिंतन करना चाहते हैं। डीआरएस के मुद्दे पर ठाकुर ने कहा कि वह सशर्त डीआरएस के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘आप कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं और कुछ (हॉक-आई) को निकाल सकते हैं। अगर यह विकल्प के रूप में आता है तो हम इस पर विचार कर सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
‘राज्य संघों का चुनाव 15 नवंबर तक हो’
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य
सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त लोढ़ा समिति ने सभी राज्य क्रिकेट संघों के चुनाव को 15 नवंबर तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को आयोजित कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा नई आईपीएल संचालन परिषद के लिए 30 दिसंबर तक की समय-सीमा तय की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई की एजीएम 21 सितंबर को आयोजित होती है या नहीं।