फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Another Australian cricketer Will pucovski is suffering from mental health

15 दिन के भीतर तीन क्रिकेटर्स ने तोड़ा क्रिकेट से नाता, 'मानसिक रोग' बन रही वजह

Thu, 14 Nov 2019 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 Nov 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Another Australian cricketer Will pucovski is suffering from mental health
मानसिक अवसाद से त्रस्त तीन ऑस्ट्रेलियाई - फोटो : ट

बीते 15 दिन के भीतर तीन खिलाड़ियों ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। दिलचस्प बात है कि सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलिया ए के निक मैडिनसन के बाद 21 वर्षीय पोकोवस्की ने मानसिक दवाब महसूस करने के चलते पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू सीरीज से खुद को अलग कर लिया।

विज्ञापन


पोकोवस्की को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में चुना जा सकता था। मगर उसके पहले ही पोकोवस्की ने यह फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। पोकोवस्की को श्रीलंका के खिलाफ हुई दो टेस्ट की सीरीज में भी चुना गया था, पर तब उन्हें अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन


21 साल के पोकोवस्की ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए क्रिकेटर हैं। पोकोवस्की ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40 से ज्यादा के औसत से 1143 रन बनाए हैं। पोकोवस्की उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू में ही 243 रन की पारी खेली थी। पोकोवस्की ने इस पारी के साथ डॉन ब्रैडमैन और रिकी पॉटिंग जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed