फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumbles's Contract Under Consideration After Champions Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हो सकता है टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

Thu, 11 May 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 11 May 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumbles's Contract Under Consideration After Champions Trophy
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
आईपीएल में व्यस्त चल रही टीम इंडिया जून में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव संभव हो सकते है। इस आईसीसी टूर्नामेंट के बाद ही अनिल कुंबले के कॉन्ट्रेक्ट पर विचार किया जाएगा। कुंबले को साल 2016 में टीम इंडिया का कोच बनाया गया था और जुलाई में टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरा उनकी पहली परीक्षा थी।
विज्ञापन


कुंबले ने रवि शास्त्री की जगह ली, जो बतौर टीम निदेशक टीम के साथ जुड़े हुए थे। कुंबले का अनुबंध जून 2017 के अंत में खत्म हो जाएगा। एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू होने पूरे आसार है क्योंकि उनके प्रदर्शन से बोर्ड संतुष्ट है। इसके अलावा बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर को भी चैंपियंस ट्रॉफी तक बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन


हालांकि, कुंबले की पुन:नियुक्ति पर कोई भी अंतिम फैसला प्रशासनिक समिति (सीओए) ही लेगी। कुंबले के कोच बनने के बाद से भारत ने एक के बाद एक लगातार 5 टेस्ट सीरीज जीती। 2016-17 के सीजन में भारत ने 17 में से 12 टेस्ट जीते हैं। इस दौरान भारत सिर्फ एक ही मैच हारा। भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0, न्यूजीलैंड को 3-0, इंग्लैंड के 4-0, बांग्लादेश को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी। इसके अलावा वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 और इंग्लैंड को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंबले एक भरोसेमंद चेहरा हैं। इसके अलवा कई राज्य संघों ने तीन चयनकर्ताओं के पैनल पर भी सवाल उठाए हैं। वो पैनल में ज्यादा चयनकर्ता चाहते हैं। उनका कहना है कि 30 रणजी टीमों के लिए 3 चयनकर्ता पर्याप्त नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed