फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   anil kumble re applies for india's next coach

कोच पद के लिए कुंबले ने BCCI को भेजा रिज्यूमे!

Wed, 07 Jun 2017 02:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 07 Jun 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
 anil kumble re applies for india's next coach
विराट कोहली और अनिल कुंबले - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के चीफ कोच अनिल कुंबले ने नए कोच की तलाश की प्रक्रिया के बीच अपने कार्यकाल विस्तार का आवेदन बीसीसीआई को भेज दिया है। कुंबले का कोच के रूप में मौजूदा करार चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो रहा है। वर्तमान कोच होने के कारण कुंबले को कोच पद की रेस में सीधी एंट्री दी गई थी। बावजूद इसके उन्होंने आधिकारिक तौर पर बोर्ड को आवेदन भेजा है। कुंबले का साथ इस बार कोच पद की दौड़ में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी, पाकिस्तान के पूर्व कोच रिचर्ड पायबस, लालचंज राजपूत और डोडा गणेश शामिल हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग मैग्डरमैट ने भी बीसीसीआई को कोच पद के लिए आवेदन भेजा था। लेकिन उनका आवेदन बोर्ड को आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई के बाद मिला। बोर्ड को नियत तिथि तक मिले आवेदनों पर बीसीसीआई की 3 सदस्यीय क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी(सीएसी) निर्णय लेगी। इस समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। सीएसी इसी सप्ताह मीटिंग कर इंटरव्यू की तारीख तय कर सकती है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई 18 जून को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले नए कोच का चयन करना चाहती है। इसके बाद टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज जाना है। टीम इंडिया ब्रिटेन से सीधे कैरेबियाई देशों के लिए रवाना होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट और कोच कुंबले के बीच विवाद की खबरें आईं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुए मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने इस तरह के विवाद की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा ये भी गया कि कुंबले ने कोच की फीस में बढ़ोत्तरी की बात भी की थी बोर्ड उनकी इस मांग से नाखुश था ऐसे में बोर्ड ने नए सिरे से कोच पद के लिए आवेदन मंगवाए। इस बार आशा की जा रही है कि नए कोच का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा और वह 2019 विश्वकप तक टीम इंडिया का कोच बना रहेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed