{"_id":"6278bfee28171628fc4d0569","slug":"angry-david-warner-stares-umpire-after-getting-out-against-chennai-super-kings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Warner: चेन्नई के खिलाफ आउट होने के बाद अंपायर को घूरते हुए पवेलियन लौटे वॉर्नर, पीटरसन ने जताई नाराजगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: चेन्नई के खिलाफ आउट होने के बाद अंपायर को घूरते हुए पवेलियन लौटे वॉर्नर, पीटरसन ने जताई नाराजगी
Mon, 09 May 2022 12:47 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 12:47 PM IST
सार
चेन्नई के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर अंपायर नितिन मेनन को घूरते हुए पवेलियन लौटे। उन्होंने आउट दिए जाने के बाद रिव्यू भी लिया था, लेकिन अंपायर का फैसला नहीं बदला।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में अंपायरिंग लगातार विवादों में रही है। खासकर दिल्ली के खिलाफ अंपायरों ने काफी विवादित फैसले दिए हैं। दिल्ली और राजस्थान के मैच में अंपायर ने ओबी मैकॉय की एक गेंद को नो बॉल नहीं दिया था, जबकि गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी। इस गेंद पर भी काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा भी अंपायरों ने कई गलत फैसले दिए हैं, जिन पर खिलाड़ियों ने रिव्यू लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। कुल मिलाकर आईपीएल के मौजूदा सीजन में अंपायरिंग बेहद खराब रही है।
दिल्ली और चेन्नई के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अच्छी लय में दिख रहे थे और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे। तभी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया और रिव्यू लेने के बावजूद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद वो अंपायर को घूरते हुए वापस लौटे।

That stare from #DavidWarner to one of most pathetic umpires (#NitinMenon) of #IPL2022
विज्ञापन विज्ञापन
This year's umpiring has been absolutely terrible. Must say that! @IPL pic.twitter.com/P0ORJEQJQo — Bhartendu Sharma (@BhartenduSA) May 8, 2022
क्या है मामला?
दिल्ली की पारी का पांचवां ओवर महेश तीक्ष्णा कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में स्टंप के सामने पकड़े गए। वो गेंद के साथ अपना बल्ला नहीं लगा सके और गेंद सीधे उनकी कमर के पास जाकर लगी। अंपायर ने बिना देरी किए वॉर्नर को आउय करार दिया। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा की गेंद का अधिकतर हिस्सा स्टंप से बाहर था, लेकिन एक कोना ऑफ स्टंप से टकरा रहा था। ऐसे में अंपायर कॉल के आधार पर वॉर्नर को आउट करारा दिया गया।
इसके बाद पवेलियन की तरफ लौटते हुए वॉर्नर अंपायर को घूरते रहे। अंपायर नितिन मेनन इस सीजन पहले भी कई विवादित फैसले दे चुके हैं और लगातार सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, वॉर्नर का अंपायर को घूरना कमेंटेटर पीटरसन को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि अंपायर पहले ही दबाव में होते हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।
दिल्ली की बड़ी हार
चेन्नई के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई और 91 रन के बड़े अंतर से यह मैच हार गई। इस हार के साथ ही दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।