टीम इंडिया को झटका, एंडरसन को क्लीन चिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शर्मनाक हार से हताश टीम इंडिया को आईसीसी ने भी करारा झटका दिया है। आईसीसी ने शुक्रवार को जडेजा-एंडरसन मामले की सुनवाई के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज को क्लीन चिट दे दी है।
इस मामले के लिए नियुक्त ज्यूडीशियल कमिश्नर गॉर्डन लुइस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छह घंटे की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। एंडरसन पर टीम इंडिया द्वारा लेवल तीन का आरोप लगाया गया था, जिसके तहत उन पर तीन से चार मैच का प्रतिबंध लगाया जा सकता था।
खेल की सर्वोच्च संस्था का फैसला इसलिए भी समझ से परे है क्योंकि इससे पहले उसने इंग्लैंड की शिकायत पर जडेजा को लेवल एक के आरोप में दोषी पाते हुए उनकी 50 फीसदी मैच फीस काटने का फैसला सुनाया था।
बाकी बचे दोनों टेस्ट खेल सकेंगे एंडरसन
हालांकि सजा के खिलाफ बीसीसीआई के अपील करने के बाद आईसीसी ने शुक्रवार को अपने इस फैसले को भी वापस ले लिया है। इस फैसले के बाद अब यह साफ हो गया है कि एंडरसन सीरीज के बाकी बचे दोनों टेस्ट खेल सकेंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि बीसीसीआई इस फैसले के खिलाफ दोबारा अपील करेगी या नहीं।
भारत ने एंडरसन पर आरोप लगाया था कि नॉटिंघम टेस्ट के दूसरे दिन लंच के लिए जाते समय इंग्लिश खिलाड़ी ने जडेजा को धक्का दिया और अपशब्द कहे। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी एंडरसन के इस रवैये की कड़ी आलोचना की थी।