जडेजा को दी गाली, एंडरसन पर लग सकता है बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-इंग्लैंड सीरीज पर विवाद उभर कर समाने आ गया है। टीम इंडिया ने ईसीबी से नॉटिंघम टेस्ट के दौरान आलराउंडर रवींद्र जडेजा की जेम्स एंडरसन की कहासुनी की शिकायत की है।
टीम इंडिया ने जेम्स एंडरसन पर नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया है। एंडरसन ने रवींद्र जडेजा पर टिप्पणी की थी। टीम इंडिया ने ईसीबी से शिकायत की है, लेकिन ईसीबी ने इसके उल्ट जडेजा पर छोटे-मोटे विवादों को तूल देने का आरोप लगाया है।
ईसीबी ने इस मामले की जानकारी आईसीसी को दी है। आईसीसी ने एंडरसन पर आरोप तय करते हुए इस पूरे मामले में न्यायिक कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। भारतीय टीम के मैनेजर सुनील देव का कहना है कि यह आरोप कप्तान धोनी और कोच डंकन फ्लेचर की सहमति के बाद दर्ज कराया गया है।
उन्होंने कहा, "धोनी और हर किसी ने यह शिकायत की है कि एंडरसन ने जडेजा को छुआ और धक्का भी दिया। और यह सब कुछ ड्रेसिंग रूम में हुआ था। यह गंभीर मामला है क्योंकि आप किसी को धक्का नहीं दे सकते। इसलिए मैंने मैच रेफरी को इसकी शिकायत दर्ज कराई है।"
एंडरसन पर लग सकता है प्रतिबंध
अगर जेम्स एंडरसन पर आचार संहिता के लेवल थ्री का आरोप तय हो जाते हैं तो उन्हें 2 या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों के लिए प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।
आचार संहिता के लेवल थ्री आरोप के तहत जाति, धर्म, रंग और वंश को आधार बनाकर की गई टिप्पणी को अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
इसके तहत एक खिलाड़ी या टीम अधिकारी को कम से कम दो टेस्ट या चार-आठ वनडे के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। भारतीय टीम ने जब इस घटना की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को दी तो वो एंडरसन के पक्ष में जडेजा पर ही आरोप लगाने लगा।
टीम इंडिया ने एंडरसन पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल थ्री का आरोप लगाया है। ईसीबी के मुताबिक जडेजा के साथ हुए छोटे विवाद को भारतीय टीम बढ़ा-चढ़ा कर बता रही है। हालांकि जेम्स एंडरसन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।