फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   amla and smith prop up south africa

द.अफ्रीका के जाल में फंसा ऑस्ट्रेलिया

Sat, 01 Dec 2012 06:35 PM IST
पर्थ/एजेंजी
पर्थ/एजेंजी Updated Sat, 01 Dec 2012 06:35 PM IST
विज्ञापन
amla and smith prop up south africa

तेज गेंदबाज डेल स्टेन और लेफ्ट आर्म स्पिनर रॉबिन पीटरसन की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान ग्रीम स्वान और हाशिम अमला के शानदार पचासों से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हार की ओर धकेल दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में बनाए 225 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 163 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 62 रन की अहम बढ़त हासिल हुई।

विज्ञापन


दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एल्विरो पीटरसन (23) जल्द आउट हो गए। लेकिन कप्तान ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला ने दूसरे विकेट के लिए 6.68 प्रति ओवर की ताबड़तोड़ औसत से 178 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। स्मिथ 100 गेंदों में तीन चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 230 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 292 रन की हो गई थी। अमला 84 गेंदों में 10 चौकों के साथ 99 और जाक कालिस 24 गेंदों में तीन चौकों के साथ 17 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे।  सुबह, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी दो विकेट पर 33 रन से आगे बढ़ाई। लेकिन स्टेन की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष छह बल्लेबाज 45 रन पर पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे रिकी पोंटिंग सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। निचलेक्रम पर मैथ्यू वाडे ने 68 और जॉन हेस्टिंग ने 32 रन की उपयोगी पारियां खेली। स्टेन ने चार और पीटरसन ने तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed