फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amit Mishra completed tweet of Irfan pathan on india Mishra tweet went viral

Twitter War: भारत की खूबसूरती पर भिड़े टीम इंडिया के दिग्गज, अमित मिश्रा ने पूरा किया इरफान पठान का ट्वीट

Fri, 22 Apr 2022 02:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 02:07 PM IST
सार

इरफान ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारत बहुत खूबसूरत देश बन सकता है लेकिन... वहीं अमित मिश्रा ने लिखा कि भारत बहुत खूबसूरत देश बन सकता है, लेकिन कुछ लोगों को पता होना चाहिए संविधान का पालन करना बहुत जरूरी है। 
 

विज्ञापन
Amit Mishra completed tweet of Irfan pathan on india Mishra tweet went viral
इरफान पठान और अमित मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की खूबसूरती से जुड़े एक ट्वीट पर अमित मिश्रा ने इरफान पठान के खिलाफ टिप्पणी कर दी है। हालांकि, अमित मिश्रा ने खुले तौर पर इरफान पर निशाना नहीं साधा है। दोनों अपने ट्वीट में एक दूसरे का जिक्र भी नहीं किया है, लेकिन दोनों के ट्वीट को जोड़कर देखा जा रहा है और ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इरफान ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारत बहुत खूबसूरत देश बन सकता है लेकिन... इसके बाद उन्होंने अपनी बात अधूरी छोड़ दी थी। वहीं, अमित मिश्रा ने लिखा कि भारत बहुत खूबसूरत देश बन सकता है, लेकिन कुछ लोगों को पता होना चाहिए हमारा संविधान पहली किताब है, जिसके अनुसार हमें चलना चाहिए। 
विज्ञापन


अमित मिश्रा का ट्वीट इरफान पठान के ट्वीट के बाद आया है और दोनों के ट्वीट की शुरुआती लाइनें हूबहू एक जैसी हैं। इस वजह से दोनों के ट्वीट को जोड़कर देखा जा रहा है। इरफान ने शुक्रवार की सुबह 5ः13 बजे ट्वीट किया था, जबकि अमित मिश्रा ने दोपहर 12ः38 बजे ट्वीट किया। इसके बाद से दोनों खिलाड़ियों के ट्वीट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग दोनों के ट्वीट पर अपनी राय सामने रख रहे हैं। 
विज्ञापन


इरफान ने क्या लिखा था
इरफान पठान ने अपने ट्वीट में लिखा था "मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, इसमें धरती का सबसे अच्छा देश बनने की क्षमता है, लेकिन..." इसके बाद इरफान ने अपनी बात अधूरी छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या था अमित का ट्वीट
अमित मिश्रा ने लिखा "मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, इसमें धरती का सबसे अच्छा देश बनने की क्षमता है... सिर्फ तभी जब कुछ लोगों को यह एहसास हो जाए कि संविधान पहली किताब है, जिसका अनुसरण किया जाना चाहिए।"

आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं पठान
इरफान पठान फिलहाल आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं, जबकि अमित मिश्रा मेगा ऑक्शन का हिस्सा थे। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। साल 2021 तक मिश्रा दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम हैं। उन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed