फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   American cricketer Rusty Theron accuses Pakistan bowler Haris Rauf of ball-tampering in T20 World cup match

T20 World cup : क्या हारिस रऊफ ने की थी गेंद से छेड़छाड़? अमेरिका के इस खिलाड़ी ने लगाया आरोप

Fri, 07 Jun 2024 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच में अमेरिका टीम की पारी के दौरान पाकिस्तान ने 12 ओवर के बाद गेंद बदलने की मांग की थी। उस वक्त अमेरिका का स्कोर एक विकेट पर 94 रन था। गेंद बदलने के अगले ही ओवर में पाकिस्तान आंद्रियस घोउस और मोनांक पटेल के बीच 68 रनों की साझेदारी तोड़ने में सफल रहा था।

विज्ञापन
American cricketer Rusty Theron accuses Pakistan bowler Haris Rauf of ball-tampering in T20 World cup match
पाकिस्तान टीम के सदस्य - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के क्रिकेटर रस्टी थेरोन ने पाकिस्तान पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर एक गंभीर आरोप लगाया है। थेरोन ने रऊफ पर टी20 विश्व कप के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी का आरोप लगाया है। थेरोन अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रऊफ ने दो ओवर पुरानी गेंद पर नाखून लगाए जिससे उन्हें रिवर्स स्विंग मिलने लगी।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने गेंद बदलने की मांग की थी
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच में अमेरिका टीम की पारी के दौरान पाकिस्तान ने 12 ओवर के बाद गेंद बदलने की मांग की थी। उस वक्त अमेरिका का स्कोर एक विकेट पर 94 रन था। गेंद बदलने के अगले ही ओवर में पाकिस्तान आंद्रियस घोउस और मोनांक पटेल के बीच 68 रनों की साझेदारी तोड़ने में सफल रहा था। रऊफ ने घोउस का विकेट लेकर इस साझेदारी का अंत किया था। घोउस के आउट होने के बाद मोहम्मद आमिर ने अमेरिका के कप्तान को अगले ही ओवर में आउट किया। हालांकि झटके के बाद भी अमेरिका की टीम आरोन जोंस (नाबाद 36) और नीतीश कुमार (नाबाद 14 रन) की शानदार पारी से स्कोर टाई करने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थेरोन ने आईसीसी को आड़े हाथों लिया
आउट होने के तुरंत बाद थेरोन ने आईसीसी से इस मामले पर संज्ञान लेने के लिए कहा। पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके 38 वर्ष के थेरोन ने इस कथित घटना पर आंख मूंदने के लिए आईसीसी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, आईसीसी, क्या हम यह दिखावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने नई बदली गई गेंद को खरोचा नहीं है। दो ओवर के बाद ही गेंद को रिवर्स स्विंग कैसे मिलने लगी। आप साफ देख सकते हैं कि हारिस रऊफ ने गेंद पर नाखून लगाया है।    
विज्ञापन

अमेरिका ने सुपर ओवर में दर्ज की जीत
अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 का पहला बड़ा उलटफेर करते हुए ग्रुप-ए के मैच में 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को सुपरओवर में हराया। यह मुकाबला टेक्सास के डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेला गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed