फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK EX Batter Ambati Rayudu Opens Ravindra Jadeja and MS Dhoni Relationship, Dismisses Rumours of Rift

Dhoni And Jadeja: चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी ने बताया धोनी-जडेजा के बीच सब ठीक; वह आज जो हैं, धोनी की बदौलत हैं

Tue, 25 Jul 2023 05:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 05:09 PM IST
सार

Dhoni and Jadeja Relationship: महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच अनबन की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। कई बार चेन्नई की टीम से जुड़े लोग साफ कर चुके हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। अब अंबाती रायुडू ने भी इस बात पर मुहर लगाई है। 
 

विज्ञापन
CSK EX Batter Ambati Rayudu Opens Ravindra Jadeja and MS Dhoni Relationship, Dismisses Rumours of Rift
धोनी ने फाइनल मैच जिताने वाले जडेजा को गोद में उठा लिया - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ही चेन्नई की टीम मुंबई के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई। चेन्नई सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ खेलने वाली टीम है और अपने अब तक के सफर में कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है। फिक्सिंग के आरोपों में फंसने के बाद इस टीम को दो सीजन के लिए बैन भी किया गया था, लेकिन हर बार चेन्नई ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने फैंस का दिला जीता है। 
विज्ञापन


चेन्नई की सफलता में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा इस टीम के दो सबसे मजबूत स्तंभ रहे हैं। धोनी ने पहले सीजन से टीम की कमान संभालते हुए चेन्नई को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और चेन्नई का फैन बेस बनाने में भी धोनी का सबसे अहम योगदान है। वहीं, रवींद्र जडेजा एक युवा खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जुड़े और इसी टीम के लिए खेलते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई। वह युवा खिलाड़ी से टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बने और बीच में टीम की कमान भी संभाली। 
विज्ञापन


हालांकि, जडेजा कप्तान के रूप में पूरी तरह फ्लॉप रहे। टीम की लगातार हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाली। इसके बाद से लगातार खबरें आती रही हैं कि जडेजा और धोनी के बीच अनबन है और जल्द ही जडेजा चेन्नई का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और जडेजा टीम के साथ बने रहे। 2023 में उन्होंने आखिरी दो गेंदो में छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में चेन्नई के चैंपियन बनने के साथ ही टीम के सदस्य अंबाती रायुडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया। अब रायुडू ने साफ किया है कि जडेजा और धोनी के बीच सब कुछ सही है। 


एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए रायुडू ने कहा "मुझे नहीं लगता कि जड्डू माही भाई से बिल्कुल भी नाराज थे। बात सिर्फ इतनी थी कि वह दुखी थे, क्योंकि टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी। उस साल सभी का प्रदर्शन अच्छा नहीं आ रहा था। उन्होंने (धोनी) ने इस टीम को बनाया है और जड्डू को वह बनाया है जो वह आज हैं। उन्होंने जडेजा को 10-12 साल तक पाला-पोसा है। इसलिए वह स्वाभाविक रूप से खुश होंगे कि उन्होंने जो खिलाड़ी तैयार किया, उसने पिछले साल जो कुछ भी हुआ उसके बाद सीएसके के लिए फाइनल जीता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed