युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भारत ने 30 मई से ब्रिटेन में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए स्टैंड बाई रखा है। आईसीसी ने संभावित खिलाड़ी चुनने की प्रक्रिया खत्म कर दी है।
2 of 6
बीसीसीआई
- फोटो : file photo
बीसीसीआई के पास हालांकि इन तीनों के आलवा किसी अन्य को चुनने का विकल्प भी होगा लेकिन ऐसा होने की संभावना बेहद कम है। अगर कोई चोटिल हुआ तो उनकी जगह इन्हें मौका मिलेगा और अभ्यास करवाने के लिये तीन गेंदबाज भी साथ जाएंगे
3 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : file photo
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंड बाई होंगे। ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू क्रमश: पहले और दूसरे स्टैंड बाई होंगे जबकि सैनी इस सूची में गेंदबाज के रूप में शामिल हैं।’ खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे।
4 of 6
खलील अहमद
- फोटो : file photo
टीम प्रबंधन को अगर जरूरत महसूस होती है तो इन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। सैनी भी उन रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल हैं जो टीम के साथ जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘खलील, आवेश और दीपक स्टैंड बाई नहीं हैं। गेंदबाजों के मामले में इन्हें शामिल करने की संभावना हो सकती है लेकिन बल्लेबाजी में या तो ऋषभ होगा या फिर रायुडू।’
5 of 6
IPL 2019
- फोटो : TWITTER
इस बीच पूरी संभावना है कि विश्व कप जाने वाली टीम के खिलाड़ियों को यो-यो परीक्षण से नहीं गुजरना होगा, क्योंकि आईपीएल 12 मई तक ही खत्म हो पाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘खिलाड़ी व्यस्त टी20 सत्र में खेल रहे हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद उन्हें उबरने के लिए समय चाहिए। ऐसा नहीं है कि दो सीरीज के बीच में काफी समय है और परीक्षण कराया जाएगा। अगर आप थके हुए हैं तो नतीजा अलग हो सकता है।’