गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चे हमशक्ल होंगे या नहीं। उनकी आदतें एक जैसी होंगी या अलग-अलग, लेकिन क्या आपने कभी मां के गर्भ के अंदर बच्चों को लड़ते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसे काफी देखा जा रहा है और लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। मां के गर्भ में जुड़वा बच्चों के बीच लड़ाई हो गई। बच्चों की ये लड़ाई अल्ट्रासाउंड में साफ दिखाई दे रही है। पेट के अंदर ही दोनों ने लड़ाई शुरू कर दी। अल्ट्रासाउंड में दोनों बच्चों को एक-दूसरे पर मुक्के मारते देखा गया। अल्ट्रासाउंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
3 of 6
twins fighting in womb
- फोटो : You Tube
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन का ये वीडियो पिछले साल शेयर किया गया था। चार महीने की प्रेग्नेंट महिला जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी। पिछले साल यिनचुआन में एक क्लिनिक में उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराया था। ये वीडियो ट्विंस बच्चों के पिता ने शूट किया था।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
पिता ने लोकल मीडिया से बात करते हुए कहा कि अजन्मी बच्चियां बहुत देर तक अंदर ही एक-दूसरे को मुक्के मारती रहीं। ये वीडियो चीन में काफी वायरल हुआ। टाओ ने वीडियो एप Douyin में ये वीडियो शेयर किया था। ओरिजनल वीडियो के 2.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं और 80 हजार से ज्यादा कमेंट्स सोशल मीडिया पर आ चुके हैं।
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : dailysabah.com
हालांकि, अब बच्चों का जन्म हो चुका है। एक का नाम चेरी है और दूसरी बच्ची का नाम स्ट्रॉबेरी है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ये अंदर लड़ रहे हैं... लेकिन बाहर आने के बाद ये एक-दूसरे को बहुत प्यार करेंगे। उनके पिता टाओ ने बताया कि एक और अल्ट्रासाउंड में दोनों एक-दूसरे से गले मिल रही थीं।