फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amar Ujala Samvad Former Indian Cricketer Venkatesh Prasad Told Story of 1996 ODI World Cup News in Hindi

Samvad: 'आमिर सोहेल में अहंकार था, उन्होंने गलती की, लेकिन मैं...', वेंकटेश ने सुनाई 1996 वर्ल्ड कप की कहानी

Mon, 07 Aug 2023 07:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Aug 2023 07:58 PM IST
सार

वेंकटेश ने 10 ओवर में सिर्फ 45 रन खर्च किए थे और तीन विकेट झटके थे। वहीं, अनिल कुंबले को भी तीन विकेट मिले थे। इसके अलावा श्रीनाथ और वेंकटपति राजू को एक-एक विकेट मिला था। भारत ने यह मैच 39 रन से जीता था। नवजोत सिद्धू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Former Indian Cricketer Venkatesh Prasad Told Story of 1996 ODI World Cup News in Hindi
वेंकटेश प्रसाद ने 1996 वर्ल्ड कप की कहानी सुनाई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद में सोमवार को पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद भी पहुंचे। उन्होंने 'मन की जीत' सत्र में टीम इंडिया से जुड़े कई किस्से सुनाए। इसमें 1996 वनडे विश्व कप का वह किस्सा भी शामिल है, जिसमें वेंकटेश ने पाकिस्तान टीम के छक्के छुड़ा दिए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का वह दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच था। भारत ने उस मैच में 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 287 रन बनाए थे। अमर उजाला संवाद में वेंकटेश ने बताया कि कैसे टीम इंडिया ने खुद पर भरोसा नहीं छोड़ा और 39 रन से जीत हासिल की। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

मैच की पूरी कहानी वेंकटेश की जुबानी

आमिर सोहेल के साथ उस मैच में अपनी टक्कर को याद करते हुए वेंकटेश ने कहा- हम विश्व कप का क्वार्टर फाइनल बेंगलुरु में खेल रहे थे। हम हार जाते तो बाहर हो जाते। हमें जीतना ही था। हमारा एक अच्छा स्कोर बना। नवजोत सिंह सिद्धू ने मैच में बहुत रन बनाए थे। जब पाकिस्तान बैटिंग करने उतरा तो लगा कि वो 40 ओवर में ही मैच खत्म कर देंगे। तब एक विकेट की दरकार थी। उनकी अच्छी साझेदारी चल रही थी। तब मुझे गेंद दी गई। 

Venkatesh Prasad vs Aamer Sohail | Cleaned up by Venkatesh Prasad in 1996  WC, Pakistan's Aamer Sohail lifts lid on 'misconstrued' incident | Cricket  News
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैदान में दर्शक बिल्कुल चुप हो चुके थे'

वेंकटेश ने कहा- सोहेल ने कवर पॉइंट पर एक चौका लगाया। तब मैंने दर्शकों को देखा। वे एकदम चुप थे। मैदान पर हम खिलाड़ियों के बीच बहुत तनाव था और दर्शकों के बीच भी सब शांत थे। उस वक्त आमिर मेरे पास आया और बैट दिखाकर बोला कि अगली गेंद पर भी उधर ही मारूंगा। आज भी वो यह बात नहीं मानते। फिर मैंने सोचा कि गेंद कहां डालूं। तब मैंने सोचा कि मुझे अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना है। मैं दौड़ा, भरोसा जुटाया और सोचा कि उसे करने दो, जो करना है। मैंने तय किया कि मैं स्टंप पर ही डालूंगा, इधर-उधर नहीं डालूंगा। सोहेल में अहंकार था, उसने वहीं पर वो शॉट मारना चाहा, लेकिन क्लीन बोल्ड हो गया।

Venkatesh Prasad And Aamir Sohail's Duel In The 1996 World Cup Quarterfinal  Is What India Vs Pakistan Is All About
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान 1996 वर्ल्ड कप मैच में क्या हुआ था?

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और नवजोत सिंह सिद्धू ने ओपनिंग करते हुए 115 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 93 रन बनाए थे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने 31 रन, संजय मांजरेकर ने 20 रन, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 27 रन, विनोद कांबली ने 24 रन, नयन मोंगिया ने तीन रन, अनिल कुंबले ने 10 रन रन की पारी खेली थी। अजय जडेजा ने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली थी। पाकिस्तान की ओर से वकार यूनुस और मुश्ताक अहमद ने दो-दो विकेट लिए थे। वहीं, आकिब जावेद, अतर उर रहमान और आमिर सोहेल को एक-एक विकेट मिला था।

जवाब में पाकिस्तान के लिए आमिर सोहेल और सईद अनवर ने 84 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। सईद को श्रीनाथ ने आउट किया था, जबकि सोहेल को वेंकटेश ने बोल्ड किया था। इसके बाद तो पाकिस्तानी टीम नौ विकेट पर 248 रन ही बना सकी थी। सोहेल ने 46 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन और सईद अनवर ने 32 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए थे। इसके बाद इजाज अहमद 12 रन, इंजमाम उल हक 12 रन, सलमी मलिक 38 रन, जावेद मियांदाद 38 रन, राशिद लतीफ 26 रन बनाकर आउट हुए थे। मुश्ताक अहमद और अतर उर रहमान खाता भी नहीं खोल सके थे। वेंकटेश और अनिल कुंबले ने तीन-तीन विकेट लिए थे। वेंकटेश ने 10 ओवर में सिर्फ 45 रन खर्च किए थे। इसके अलावा श्रीनाथ और वेंकटपति राजू को एक-एक विकेट मिला था। भारत ने यह मैच 39 रन से जीता था। नवजोत सिद्धू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Aamir Sohail won't accept it: Venkatesh Prasad recalls India vs Pakistan  1996 World Cup sledging episode - India Today

वेंकटेश ने युवाओं को दी सीख

वेंकटेश ने मैच को याद करते हुए युवाओं को सीख दी। उन्होंने कहा- आपको आक्रामक होना जरूरी होता है, लेकिन आपको इसी के साथ यह भी याद रखना होता है कि हमें करना क्या है। आक्रामकता को नियंत्रित करने की जरूरत होती है। मानसिक तौर पर मजबूत रहें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। वेंकटेश का वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है। वह पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस टीम के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछे जाने पर वेंकटेश ने कहा- मैं नहीं जानता कि ऐसा क्यों होता था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ही मैंने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है। 

वेंकटेश का अंतरराष्ट्रीय करियर

वेंकटेश ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 33 टेस्ट और 161 वनडे खेले। टेस्ट में उनके नाम 96 विकेट और वनडे में 196 विकेट हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर छह विकेट है, जबकि वनडे में 27 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह दोनों प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ ही हैं। 33 रन देकर छह विकेट वेंकटेश ने 1999 में भारत-पाकिस्तान चेन्नई टेस्ट में लिए थे। वहीं, 27 रन देकर पांच विकेट वेंकटेश ने 1999 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ झटके थे। तब उन्होंने सईद अनवर, सलीम मलिक, इंजमाम उल हक, अजहर महमूद और वसीम अकरम को आउट किया था। भारत ने यह मैच 47 रन से जीता था। वेंकटेश प्रसाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed