{"_id":"118b20bea4cbb37ef9e5126c2b58d16c","slug":"allan-donald-out-for-south-african-s-team-bowling-coach-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलन डोनाल्ड दक्षिण अफ्रीकी टीम की बॉलिंग कोच से आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलन डोनाल्ड दक्षिण अफ्रीकी टीम की बॉलिंग कोच से आउट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Apr 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लेजेंट क्रिकेटर एलन डोनाल्ड की टीम की बॉलिंग कोच से छुट्टी हो गई है। वह पिछले चार साल से देश की क्रिकेट टीम से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
टीम प्रबंधन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य अधिकारी हारून लोर्गट ने कहा, "देश की टीम को आगे बढाने में अपना समर्पण और मेहनत देने के लिए डोनाल्ड को बेहद-बेहद शुक्रिया। उन्होंने पिछले साल से टीम को आगे बढाने में पूरा सहयोग दिया है। "
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि 48 वर्षीय डोनाल्ड को जून 2011 में टीम में बॉलिंग कोच के रुप में नियुक्त किया गया था। अपने चार साल के कार्य में डोनाल्ड ने टीम को बहुत कुछ दिया। जिसके लिए न सिर्फ क्रिकेटर, सभी कोच और दक्षिण अफ्रीक क्रिकेट उनका सदैव आभारी रहेगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड का टीम में बॉलिंग कोच के लिए अनुबंध जून 2011 से वर्ष 2015 तक था। वर्ल्ड कप 2015 समाप्त होते ही उनका कार्यकाल भी खत्म हो गया है।