फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   all icc members want to play against team india to make money says najam sethi

टीम इंडिया पर PCB चेयरमैन ने साधा निशाना, सभी देशों के बारे में भी कही ऐसी बात

Tue, 26 Dec 2017 08:29 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
all icc members want to play against team india to make money says najam sethi
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नजम सेठी ने ध्यान दिलाया है कि सभी देश टीम इंडिया के खिलाफ इसलिए खेलना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें सर्वाधिक राजस्व मिलता है। 

विज्ञापन


सेठी ने साथ ही इस पर सहमती नहीं जताई कि भारतीय बोर्ड हमेशा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को बंधक बनाने या यूं कहे कि अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करता है। 
विज्ञापन


सेठी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमें बंधक जैसे शब्दों का प्रयोग करने की जरुरत है। तथ्य यह है कि प्रसारणकर्ता भारत के हैं और उसके पास सबसे ज्यादा रुपए हैं। सभी आईसीसी सदस्य टीम इंडिया के खिलाफ खेलना चाहते हैं क्योंकि इससे उनकी अच्छी कमाई होती है और प्रदर्शन के मामले में टीम इंडिया भी टॉप पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा, 'भारत का दृष्टिकोण या उनकी सोच ये है कि चूकी वो आईसीसी के राजस्व में सबसे ज्यादा योगदान देते हैं तो उन्हें उसके फायदे भी ज्यादा मिलने चाहिए, लेकिन हमारे लिए सभी आईसीसी सदस्य बराबर हैं।'

सेठी बोले- पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ खेलने के लिए बेकरार नहीं

all icc members want to play against team india to make money says najam sethi
नजम सेठी

सेठी ने यह भी कहा कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने अगले साल होने वाले एशिया कप और एशियन इमर्जिंग नेशंस कप के स्थानों पर फैसला सुरक्षित रखा है। उन्होंने कहा, 'एशिया कप और एशिया इमर्जिंग नेशंस कप टूर्नामेंट्स ऐसे मामले हैं, जिस पर फैसला लेना शेष है तो देखते हैं कि अब क्या होगा।'

बता दें कि इमर्जिंग नेशंस कप अगले साल अप्रैल में पाकिस्तान में आयोजित किए जाने की योजना थी, जिसे अभी होल्ड पर डाल दिया गया है। सेठी ने कहा, 'पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में हमेशा से उतार-चढ़ाव होते रहे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। इसलिए इसमें कुछ नया नहीं।'

सेठी ने कहा कि यह गलत सोच है कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ खेलने के लिए बेकरार है। उन्होंने कहा, 'यह सवाल नहीं होना चाहिए कि हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए बेकरार हैं। यह सवाल हमारे अधिकारों के हैं। यह मोटी रकम का मामला है और हमारे लिए यह सही नहीं कि इतनी मोटी रकम को गंवाए।'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत-पाकिस्तान मैच से बढ़कर कुछ नहीं है। हमने उनसे उनसे अपने अनुबंध संबंधी दायित्व को पूरा करने के लिए कह रहे हैं और यदि वे इसका पालन नहीं कर सके तो उन्हें हमारे साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed