{"_id":"636fbe8458a21a50ab177c0b","slug":"alex-hales-and-jos-buttler-eyeing-virat-kohli-record-of-highest-run-scorer-in-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG Final: विराट कोहली के रिकॉर्ड पर एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की नजर, एक 85 तो दूसरा 97 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG Final: विराट कोहली के रिकॉर्ड पर एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की नजर, एक 85 तो दूसरा 97 रन पीछे
Sun, 13 Nov 2022 12:32 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 12:32 AM IST
सार
विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2022 में कमाल की बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन इंग्लैंड के एलेक्स होल्स और जोस बटलर भी कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली (बाएं) जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से है। दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम करना चाहेंगी, लेकिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की नजरें विराट के रिकॉर्ड पर होंगी। दोनों बल्लेबाज फाइनल मैच में बड़ी पारी खेलकर विराट को पीछे छोड़ना चाहेंगे। हालांकि, दोनों में से किसी भी बल्लेबाज के लिए यह आसान नहीं होगा।
इस टूर्नामेंट में फिलहाल विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने छह मैच में 98.67 के औसत और 136.41 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 25 चौके और आठ छक्के भी निकले हैं। इस मामले में विराट के बाद नीदरलैंड के मैक्स ऑडवड का नाम है, जिन्होंने आठ पारियों में 242 रन बनाए।
विराट को पीछे छोड़ना चाहेंगे बटलर और हेल्स
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और जोस बटलर फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेल विराट कोहली को पीछे छोड़ना चाहेंगे। इन दोनों के अलावा किसी दूसरे बल्लेबाज के पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका नहीं है। फाइनल मैच में खेलने वाले पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों में दो ही बल्लेबाज हैं, जो विराट से ज्यादा रन बना सकते हैं। हालांकि, इन दोनों के लिए भी यह आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
कोहली से 85 रन पीछे हैं हेल्स
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एलेक्स हेल्स फिलहाल सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने पांच पारियों में 52.75 के औसत और 148.59 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। विराट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें फाइनल मैच में 86 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा आसान नहीं होगा।
विराट को पीछे करने के लिए बटलर को 98 रन की जरूरत
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस सूची में 10वें नंबर हैं। बटलर ने पांच पारियों में 49.75 के औसत और 143.17 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। कोहली को पीछे छोड़ने के लिए बटलर को 98 रन बनाने होंगे। ऐसे में विराट का रिकॉर्ड टूटने की संभावना बेहद कम है।