{"_id":"721e545a2c99abf6bd9014f32ad1fa5e","slug":"alastair-cook-ashes-series-michael-clarke","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जैसा भारत में किया था वैसा ही पलटवार यहां भी करेंगे'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'जैसा भारत में किया था वैसा ही पलटवार यहां भी करेंगे'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहला एशेज टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि उनकी टीम ने जिस तरह एक साल पहले भारत में अहमदाबाद टेस्ट हारने के बाद दूसरे मैच में वापसी की थी उसी जज्बे को वह एशेज के बाकी मुकाबलों में भी दिखाएगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा की पिच पर पहले एशेज टेस्ट में 381 रनों से पराजय झेलनी पड़ी थी जो उनकी लगातार 14 टेस्ट में पहली हार थी। इसी के साथ चौथी बार एशेज सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाने के लिए खेल रही इंग्लैंड टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
विज्ञापन
कुक ने कहा, "पिछले साल भारत में अहमदाबाद टेस्ट में हमें नौ विकेट से हार मिली थी। सभी को लग रहा था कि हम आगे कैसे खेलेंगे। लेकिन हमने जबरदस्त वापसी कर सीरीज जीत ली थी। हमें इस बार भी यह याद रखना होगा कि हमारी टीम एक मजबूत टीम है और हमारे पास दुनिया के कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पहला टेस्ट हमारे लिए बहुत खराब रहा। लेकिन अब हम सभी हाथ पकड़ कर कह सकते हैं कि हमारे पास दस दिन का समय है और अब हमें एक टीम की तरह खेलना है और वापसी करनी है।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल भारत दौरे पर इंग्लैंड ने अहमदाबाद टेस्ट हारने के बाद मुंबई और कोलकाता में खेले गए अगले दोनों मुकाबले जीतकर 28 साल में पहली बार भारत में सीरीज जीती थी।