भारत को पाक का दौरा करते देखना चाहते हैं आलम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध फिर से बहाल होने से खुश पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतखाब आलम ने कहा कि अब भारत की बारी है कि वह पाकिस्तान का दौरा करे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस सीरीज की सबसे अच्छी चीज यही रही कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट फिर से शुरू हो गया। मैं चाहूंगा कि भारतीय टीम पाकिस्तान आए और कुछ वन-डे तथा टी-20 मैच खेले। अगर ऐसा होता है तो यह शानदार होगा। निश्चित रूप से मुझे यहां आकर मैच देखने में काफी आनंद आया लेकिन इससे भी ज्यादा खुशी तब होगी जब भारत को पाकिस्तान में खेलते हुए देखूंगा।’