फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Akash Deep Replaces Shivam Mavi In Mens Cricket Team Pooja Vastrakar Comes In Womens Side for Asian Games

Asian Games: भारतीय महिला-पुरुष क्रिकेट टीम में बदलाव, शिवम मावी की जगह यह गेंदबाज शामिल; अंजलि सरवानी भी बाहर

Sat, 16 Sep 2023 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 16 Sep 2023 10:36 PM IST
सार

एशियाड का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। महिला टीम मैच के मैच 19 तारीख को ही शुरू हो जाएंगे और 28 सितंबर तक चलेंगे। वहीं, पुरुषों के मैच 28 सितंबर को शुरू होंगे और आठ अक्तूबर तक चलेंगे।

विज्ञापन
Akash Deep Replaces Shivam Mavi In Mens Cricket Team Pooja Vastrakar Comes In Womens Side for Asian Games
शिवम मावी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और महिला टीम में बदलाव हुए हैं। पुरुष टीम से चोटिल शिवम मावी बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर आकाश दीप को जगह मिली है। वहीं, महिलाओं में अंजलि सरवानी चोटिल हो गई हैं। उनके स्थान पर पूजा वस्त्राकर को टीम में रखा गया है। एशियाड का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। महिला टीम मैच के मैच 19 तारीख को ही शुरू हो जाएंगे और 28 सितंबर तक चलेंगे। वहीं, पुरुषों के मैच 28 सितंबर को शुरू होंगे और आठ अक्तूबर तक चलेंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने बताया कि शिवम मावी की पीठ में चोट लगी है। दूसरी ओर, पूजा वस्त्राकर स्टैंडबाय के तौर पर चुनी गई थीं। अब वह अंजलि की जगह लेंगे। बाएं हाथ की तेज गेंदबाज अंजलि घुटने की चोट से परेशान हैं। एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। क्रिकेट स्पर्धा में महिलाओं के 14 मैच होंगे। वहीं, पुरुषों के 18 मैच होंगे। टीमों की बात करें तो महिला वर्ग में 14 और पुरुष वर्ग में 18 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन


एशियाई खेलों में तीसरी बार क्रिकेट
यह तीसरी बार होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों का हिस्सा होगा। इससे पहले 2010 और 2014 में भारत ने एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष या महिला टीमें नहीं भेजी थीं। पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता है और महिलाओं में पाकिस्तान को दोनों बार सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार,आकाश दीप, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।


स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।

महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सायका इशाक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed