{"_id":"bae0f4eb59863dd578a2101c742c2607","slug":"ajit-chandila-says-i-m-cricketer-not-a-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर हूं, आतंकवादी नहीं: चंदीला की सफाई ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर हूं, आतंकवादी नहीं: चंदीला की सफाई
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को बेकसूर करार देते हुए आईपीएल-6 स्पॉट फिक्सिंग के मुख्य आरोपी राजस्थान रॉयल्स के पूर्व स्पिनर अजीत चंदीला ने कहा है कि उन पर लगाया गया मकोका कानून गलत है और वह एक क्रिकेटर हैं कोई आतंकवादी नहीं।
विज्ञापन
तीन से पांच अगस्त तक के लिए जमानत पर रिहा हुए चंदीला ने कहा, ‘मैंने एक अच्छा क्रिकेटर बनने का सपना देखा था और मैंने यह हासिल भी किया। लेकिन एक त्रासदी ने मेरे सारे सपने तोड़ दिए।’ उन्होंने खुद पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्जनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, ‘आईपीएल के पिछले दो सीजन में लोगों ने मेरा प्रदर्शन देखा। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और मेरा कानून पर पूरा भरोसा है। मेरे ऊपर मकोका लगने से मैं और मेरा परिवार सदमे में है। मैं एक क्रिकेटर हूं कोई आतंकवादी नहीं।’
विज्ञापन
इस प्रतिबंधित क्रिकेटर ने कहा, ‘मेरे परिवार ने बहुत सहन किया है और जब मैं गिरफ्तार हुआ तब मेरा भाई हॉस्पिटल में था। उसके बावजूद मुझे मेरे परिवार का समर्थन मिला। जल्द ही लोगों को सच्चाई का पता चल जाएगा। मैं निर्दोष हूं और मेरे पास स्पॉट फिक्सिंग विवाद का कोई सबूत नहीं है। मैंने किसी से भी कोई संपर्क नहीं किया। मैं पूरी तरह से इससे अनभिज्ञ हूं।’
दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन क्रिकेटरों एस श्रीसंत, अंकित चौहान और अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में श्रीसंत और अंकित जमानत पर रिहा हो गए। जबकि चंदीला अभी भी जेल में हैं।