फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ajinkya rahanes father arrested for road accident

अजिंक्य रहाणे के पिता को मिली जमानत, कार से महिला को कुचलने का आरोप

Sat, 16 Dec 2017 08:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
ajinkya rahanes father arrested for road accident
मधुकर रहाणे - फोटो : facebook

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पिता को कार से महिला का एक्सीडेंट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। अजिंक्य रहाणे के पिता की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। कोल्हापुर पुलिस ने अजिंक्य रहाणे के पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त रहाणे का पूरा परिवार कार में मौजूद था। ये लोग कार से मुंबई जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे तड़के चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई-20 से जा रहे थे। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि उस समय उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। कंगल इलाके में उन्होंने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और आशा काम्बले नाम की महिला को टक्कर मार दी। आशा इस टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गईं। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान आशा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed