{"_id":"599852834f1c1b96658b493a","slug":"ajinkya-rahane-understands-that-at-this-stage-he-is-3rd-opener-of-team-says-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IndVsSL:विराट बोले- 'टेस्ट में बेस्ट' प्रदर्शन के बावजूद वनडे टीम में इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी जगह ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsSL:विराट बोले- 'टेस्ट में बेस्ट' प्रदर्शन के बावजूद वनडे टीम में इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी जगह
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की नजर श्रीलंकाई टीम को पांच मैचों की वनडे सीरीज में मात देने पर है। इसके लिए टीम इंडिया ने शुक्रवार और शनिवार को नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। 20 अगस्त यानी रविवार को सीरीज का पहला वनडे दाम्बुला में खेला जाएगा। इससे पहले शनिवार को विराट ने प्रेस को संबोधित किया।
इस दौरान जब विराट से अजिंक्य रहाणे के बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें अंतिम एकादश में जगह मिलेगी तो विराट ने कहा, रहाणे ये अच्छी तरह जानते हैं कि वो शिखर धवन और रोहित शर्मा से पीछे हैं।
वह टीम इंडिया के तीसरे ओपनर हैं। किसी ओपनर की गैरमौजूदगी में ही उनकी जगह टीम में बनती है।

Ajinkya (Rahane) understands that at this stage he is 3rd opener of team. We'll certainly back him there: Virat Kohli, India Cricket Captain pic.twitter.com/yN5RUS2lUS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 19, 2017
किसी भी खिलाड़ी की टीम में जगह पक्की नहीं
शिखर धवन
विराट ने टीम के सभी खिलाड़ियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की टीम में जगह फिक्स नहीं है क्योंकि कई खिलाड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कोहली ने कहा टीम की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है जो कि टीम के लिए तात्कालिक और भविष्य की योजनाओं के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा टीम के खिलाड़ियों को सतर्क रहना चाहिए।
विराट ने कहा, किसी भी फॉर्मेट में टीम मे जगह पक्की करने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में आपके ऊपर हमेशा दबाव रहता है। ऐसे में हम कोशिश करते हैं कि टीम मैदान में जाकर अपना खेल दिखाएं। कुछ दिन पहले शिखर टीम के परिदृश्य में ही नहीं थे लेकिन उन्होनें शानदार तरीके से टीम में वापसी की और यह दिखाया कि वो क्या कर सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार वापसी कर उन्होंने दिखाया कि उनके पास करिश्माई बल्ला है। इसके बाद उन्होंने हमें दो टेस्ट मैचों में जीत दिलाई। हम सभी जानते हैं वो एक छाप छोड़ने और प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी हैं। इसलिए रहाणे को ये समझना होगा कि वो तीसरे ओपनर हैं। हमने हमेशा उनका समर्थन किया है। हमनें कई बार उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया लेकिन ये ठीक नहीं है। वेस्टइंडीज में उन्हें जैसे मौका मिला जहां उन्होंने उसे खाली नहीं जाने दिया और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। इसलिए वो टीम सेटअप में बने रहेंगे।

cricketer manish pandey
केएल राहुल को मध्यक्रम में जगह बनाने के लिए मनीष पांडे से जूझना होगा। कर्नाटक के ये दोनों खिलाड़ी के हैं और पांडे ने राहुल की गैरमौजूदगी में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। विराट ने कहा, हम सभी जानते हैं कि केएल राहुल एक मजबूत खिलाड़ी हैं चोटिल होने से पहले उन्होंने टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया। वो दुर्भाग्यशाली रहे और चोटिल हो गए इसके बाद उनकी जगह मनीष ने ले ली। यह बात निश्चित है कि केएल को मध्यक्रम में ही खेलने का मौका मिलेगा। हम तीनों फॉर्मेंट में यह नहीं चाहते हैं कि कोई प्रडिक्टिबल पैटर्न हो। हम ऐसा करना चाहते हैं कि हर खिलाड़ी किसी भी तरह की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहे।
मनीष पांडे के बारे में विराट ने कहा, मनीष जैसे खिलाड़ी ने हाथ आए मौके का पूरा फायदा उठाते हुए टीम में अपनी जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने शतक भी बनाया। हम सभी जानते हैं कि वो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने इसका प्रदर्शन मैदान पर भी किया है। वो एक सुपर फिट खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य भी उज्जवल है संभावतः वह टीम में वापसी करेंगे। किसी भी खिलाड़ी की टीम में जगह निश्चित नहीं है। जब तक खिलाड़ियों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा है ये टीम के लिए फायदे की बात है।