{"_id":"5ac090494f1c1bf5618b4d4f","slug":"ajinkya-rahane-says-he-is-still-respect-steve-smith-as-a-batsman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉल टेंपरिंग के दोषी स्टीव स्मिथ के बारे में रहाणे ने कही इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉल टेंपरिंग के दोषी स्टीव स्मिथ के बारे में रहाणे ने कही इतनी बड़ी बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स के नवनियुक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह विश्व स्तरीय बल्लेबाज के तौर पर स्टीव स्मिथ की बहुत इज्जत करते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान स्मिथ को हाल ही में 'गेंद से छेड़छाड़' प्रकरण में दोषी पाएं जाने के बाद एक साल के लिए बैन कर दिया। स्मिथ को आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रहाणे ने कहा, 'जो होना था वो हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी द्वारा दी गयी सजा पर टिप्पणी करना मेरे लिए सही नहीं है। मगर उनके क्रिकेट रिकॉर्ड का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं एक खिलाड़ी और बल्लेबाज के तौर पर उनका सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन
स्मिथ की कमी राजस्थान रॉयल्स को खलेगी, लेकिन रहाणे का मानना है कि उनके कंधों पर जिम्मेदारी का अधिक भार होगा। रहाणे ने कहा, 'जी हां, हमें स्मिथ की कमी खलेगी। मगर अब हमें उनका विकल्प मिल गया है। मेरे ख्याल से मुझ पर जिम्मेदारी का अतिरिक्त भार होगा, जो कि मेरे लिए बड़ी चुनौती भी होगी।'
विज्ञापन
कोहली के साथ तुलना पर रहाणे ने दिया करारा जवाब
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : BCCI
रहाणे और विराट कोहली के बीच कप्तानी करने के अंदाज की काफी तुलना होती है। इस पर रहाणे ने कहा, 'हम दोनों के बीच तुलना होती है, लेकिन हम दोनों अलग हैं। कोहली काफी आक्रामक और अभिव्यक्त करने वाले कप्तान हैं जबकि मैं थोड़ा शांत और चुप रहने वालों में से एक हूं।'
रहाणे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं राजस्थान रॉयल्स का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे कप्तानी करने का शानदार मौका दिया। मुझे याद है जब शेन वॉटसन ने राहुल द्रविड़ के सामने मेरा नाम प्रस्तावित किया था। मैं इन जैसे लोगों का शुक्रगुजार हूं।'
रहाणे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं राजस्थान रॉयल्स का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे कप्तानी करने का शानदार मौका दिया। मुझे याद है जब शेन वॉटसन ने राहुल द्रविड़ के सामने मेरा नाम प्रस्तावित किया था। मैं इन जैसे लोगों का शुक्रगुजार हूं।'