फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane can be new Indian test Captain as he is named Rohit Sharma Deputy in India tour of West Indies

Next Indian Captain: वेस्टइंडीज के खिलाफ रहाणे को मिली नई जिम्मेदारी, बन सकते हैं भारत के नए टेस्ट कप्तान

Fri, 23 Jun 2023 03:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रहाणे भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान बन सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Ajinkya Rahane can be new Indian test Captain as he is named Rohit Sharma Deputy in India tour of West Indies
अजिंक्य रहाणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का एलान हो चुका है। अजिंक्य रहाणे एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रहे हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 18 महीने पर बाद टीम इंडिया में वापसी करने के बाद रहाणे ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्हें इस सीरीज में टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा के कंधों पर थी, जो अब टीम से बाहर हो चुके हैं। रहाणे ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 89 और 46 रन की पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 और रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


अजिंक्य रहाणे विराट कोहली की कप्तानी में भी लंबे समय तक टीम इंडिया के उपकप्तान रह चुके हैं। रहाणे ने कई मौकों पर भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने भारतीय टीम को 2-1 से टेस्ट सीरीज जिताई थी। इसके बाद बतौर कप्तान वह काफी चर्चा में रहे थे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की हार के बाद कप्तानी में बदलाव की मांग हो रही है। ऐसे में 36 साल के रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे को कुछ समय के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है और उन्हें शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी को तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 
विज्ञापन


कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन
भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए रहाणे ने कुल 11 मैच खेले हैं और आठ में जीत हासिल की है, जबकि दो मैच ड्रॉ हुए हैं। वहीं, एक टी20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट की बात करें तो रहाणे ने छह मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली है और चार में जीत दिलाई है, जबकि दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। इस दौरान बल्ले के साथ भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। बतौर कप्तान छह टेस्ट मैच में रहाणे ने 39.88 के औसत से 359 रन बनाए हैं। वहीं, तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए रहाणे ने 11 मैच में 36.28 के औसत से 508 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed