फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajhar ali will auction his bat for covid 19 relief

अजहर अली तिहरा शतक लगाने वाला बल्ला नीलाम करेंगे, इन क्रिकेटर्स ने भी की इस तरह मदद

Wed, 29 Apr 2020 05:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 Apr 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
Ajhar ali will auction his bat for covid 19 relief
अजहर अली, राहुल और रहीम - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई के लिए राहत कोष इकट्ठा करने के मकसद से उस बल्ले को नीलाम करने का फैसला किया है, जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिहरा शतक लगया था।

विज्ञापन


अली इसके साथ ही उस जर्सी को भी नीलाम करेंगे, जिसका इस्तेमाल उन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में किया। इसके फाइनल में भारत को हराकर पाकिस्तान इसका चैंपियन बना था।
विज्ञापन


अली ने अपने इस बल्ले को जर्सी को सबसे करीबी सामान' में से दो बताते हुए इसकी आधार कीमत 10 लाख पाकिस्तानी रुपये रखी है। इसकी नीलामी पांच मई तब चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


35 साल के इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया, 'मैं अपनी दो करीबी चीजों को नीलाम कर रहा हूं ताकि इस मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे लोगों की मदद कर सकूं। इनका आधार मूल्य 10 लाख पाकिस्तानी रुपये है।' अली दिन-रात्रि मैच में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।


इससे पहले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल, बांग्लादेशी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम और इंग्लैंड के क्रिकेटर जेम्स एंडरसन भी इस तरह बल्ला, गेंद, पैड और जर्सी जैसी चीजों की नीलामी या नीलामी करने की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed