{"_id":"6172e483c23ae0494973df06","slug":"ahmedabad-and-lucknow-can-be-two-new-ipl-teams-six-cities-names-are-in-race","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: अहमदाबाद और लखनऊ हो सकती हैं आईपीएल की दो नई टीमें, रेस में शामिल हैं ये छह नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: अहमदाबाद और लखनऊ हो सकती हैं आईपीएल की दो नई टीमें, रेस में शामिल हैं ये छह नाम
Fri, 22 Oct 2021 09:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:49 PM IST
सार
आईपीएल 2022 में शामिल होने वाली दो नई टीमों का एलान 25 अक्तूबर को होना है। दो नई टीमों के लिए लखनऊ और अहमदाबाद का नाम सबसे आगे है। इन दोनों शहरों के अलावा चार अन्य शहरों के नाम इस रेस में शामिल हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 में 10 टीमें शामिल होंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2022 में 10 टीमें खिताब जीतने के लिए जोर आजमाइश करती दिखेंगी। फिलहाल इस लीग में आठ टीमों के बीच ही मुकाबले खेले जाते हैं, लेकिन 25 अक्तूबर को बीसीसीआई दो नई टीमों का एलान करेगा और आईपीएल में एक बार फिर 10 टीमें होंगी। इससे पहले साल 2010 में आईपीएल में 10 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल में शामिल होने वाली दो नई टीमों के नाम अहमदाबाद और लखनऊ शहर के नाम पर हो सकते हैं। इनके अलावा कटक, गुवाहाटी, रांची और धर्मशाला का नाम भी रेस में है।
आईपीएल की दो नई टीमों के लिए कई बड़े बिजनेस ग्रुप ने टेंडर भरे हैं और सबसे ज्यादा कीमत देने वाले दो ग्रुपों को आईपीएल की दो नई टीमों का मालिकाना हक दिया जाएगा। एनडीटीवी की खबर के अनुसार बीसीसीआई अहमदाबाद और लखनऊ शहर के नाम पर दो नई टीमें आईपीएल 2022 में उतार सकती है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल की दो नई टीमों के लिए टेंडर भरने की तारीख 10 अक्तूबर से बढ़ाकर 20 अक्तूबर कर दी थी।
विज्ञापन
आईपीएल की दो नई टीमों के लिए कई बड़े बिजनेस ग्रुप ने टेंडर भरे हैं और सबसे ज्यादा कीमत देने वाले दो ग्रुपों को आईपीएल की दो नई टीमों का मालिकाना हक दिया जाएगा। एनडीटीवी की खबर के अनुसार बीसीसीआई अहमदाबाद और लखनऊ शहर के नाम पर दो नई टीमें आईपीएल 2022 में उतार सकती है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल की दो नई टीमों के लिए टेंडर भरने की तारीख 10 अक्तूबर से बढ़ाकर 20 अक्तूबर कर दी थी।
विज्ञापन
किसे मिल सकता है दो टीमों का मालिकाना हक
आईपीएल 2021 की दो नई टीमों का मालिकाना हक हासिल करने की दौड़ में अडानी ग्रुप और ग्लेजर फैमिली सबसे आगे हैं। इनके अलावा भी कई बिजनेस ग्रुप ने आईपीएल की टीमों के मालिकाना हक के लिए टेंडर भरे हैं। खबरों के अनुसार बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी आईपीएल टीम खरीदने में रुचि दिखाई है। अब तक जिन बिजनेस ग्रुप ने आईपीएल टीम खरीदने में रुचि दिखाई है उनमें संजीव गोयनका ग्रुप, मशहूर फार्मा कंपनी टॉरेंट, अरबिंदो फार्मा, ब्रॉडकास्ट और स्पोर्ट्स कंसल्टिंग एजेंसियां आईटीडब्ल्यू, ग्रुप एम, कंसोर्टियम ऑफ सिंगापुर स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म, ग्लेजर फैमिली, जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला, कोटक ग्रुप और अडानी समेत कई बड़े बिजनस ग्रुप्स शामिल हैं।
7000 से 10,000 करोड़ के बीच हो सकती है नई टीमों की कीमत
बीसीसीआई ने आईपीएल की दोनों नई टीमों का बेस प्राइज सिर्फ 2000 करोड़ रुपये रखा है। साथ ही जिस बिजनेस ग्रुप की सालाना कमाई 3000 करोड़ या इससे ज्यादा है वो आईपीएल की नई टीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये का एक फॉ्रम खरीदना होगा। हालांकि, इस आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर थी और सभी बिजनेस ग्रुप आवेदन कर चुके हैं। अब 25 अक्तूबर को बीसीसीआई दोनों टीमों के नाम और उनके मालिका का आधिकारिक एलान करेगा। भारतीय बोर्ड को उम्मीद है कि नई टीमों के लिए आवेदन 7000 से 10,000 करोड़ रुपये के बीच होंगे।